Mulank 4 Personality: जिन महिलाओं का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 माना जाता है. इस अंक का स्वामी ग्रह राहु होता है, जो इन्हें एक रहस्यमय और अनिश्चित जीवन की ओर ले जाता है. मूलांक 4 की महिलाएं कर्मठ, ईमानदार और विश्लेषणात्मक सोच रखने वाली होती हैं, जो असंभव स्थितियों में भी समाधान निकालने का माद्दा रखती हैं. इनका जीवन अक्सर अचानक सौभाग्य और दुर्भाग्य के उतार-चढ़ाव से भरा होता है. विज्ञान, तकनीक और विश्लेषणात्मक क्षेत्रों में इनका प्रदर्शन काफी बेहतर रहता है. मूलांक 4 की महिलाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं भोपाल स्थित न्यूमरोलॉजिस्ट रवि पाराशर.
मूलांक 4 एक रहस्यमयी अंक
यह अंक बहुत ही रहस्यमय माना गया है. मूलांक 4 की महिलाएं भी राहु की तरह गूढ़, स्वतंत्र विचारों वाली और आत्मविश्वासी होती हैं. मूलांक 4 की महिलाओं के दिमाग में क्या चल रहा है इसका पता लगाना अंसभव जैसा होता है. ये क्या सोच रही हैं कभी अपने मन की बात आसानी से शेयर नहीं करतीं. इन्हें जो अच्छा लगता है वह डिसीजन लेती हैं, चाहे आप इन्हें कितना भी समझाओ. इनका आत्मविश्वास कई बार कठोरता और जिद में भी बदल जाता है, जिससे पारिवारिक और सामाजिक जीवन में चुनौतियां उत्पन्न होती हैं.
इनका दिमाग़ी स्तर उच्च होता है. ये किसी भी कार्य में गहराई से सोचती हैं और समाधान निकालने में माहिर होती हैं. आकस्मिक सफलता और आकस्मिक विफलता, दोनों का अनुभव इनके जीवन में बार-बार होता है.
ये भी पढ़ें- Astro Tips: गाय को रोटी खिलाने से चमक जाएगा भाग्य! जानिए इसके अनेक फायदों के बारे में
विपरीत परिस्थितियों में भी रखती हैं धैर्य
मूलांक 4 की महिलाएं किसी की झूठी तारीफ करना नहीं जानतीं और जो बात दिल में होती है, उसे साफ-साफ कह देने की प्रवृत्ति रखती हैं. यही स्पष्टवादिता कई बार इनके सामाजिक संबंधों में दूरियां पैदा कर देती है. विपरीत परिस्थितियों में भी ये धैर्य से काम लेना जानती हैं और सही समय पर सटीक निर्णय लेती हैं.
भाई-बहनों से संबंध
इनके भाई-बहनों से संबंध सामान्यतः अच्छे होते हैं, लेकिन बेबाक स्वभाव के कारण कभी-कभी टकराव भी हो जाता है.
वैवाहिक जीवन
विवाह के बाद ससुराल में सम्मान अर्जित करती हैं लेकिन जिद्दी स्वभाव और आलोचना को सहन न कर पाने की प्रवृत्ति जीवनसाथी के साथ संबंधों को प्रभावित कर सकती है. विशेष रूप से मूलांक 1, 2 और 3 के पुरुषों से विवाह में चुनौतियां अधिक देखी जाती हैं, जबकि मूलांक 5, 7 और 8 के साथ इनका दांपत्य जीवन तुलनात्मक रूप से बेहतर होता है.
बोलतीं हैं झूठ
अक्सर ये भी देखने को मिलता है कि ये महिलाएं अपने दिल की बात किसी से शेयर नहीं करना चाहतीं, जिस कारण इन्हें बार-बार झूठ का भी सहारा लेना पड़ता है. हालांकि लोग इनके झूठ को कई बार पकड़ भी लेते हैं, जिनसे उनका विश्वास इनपर कम हो जाता है.
ये भी पढ़ें-
शुक्रवार को जन्मे लोग होते हैं बेहद भावुक और रोमांटिक, प्रेम में अक्सर मिलता है धोखा! जानें इनके बारे में सब कुछ
करियर
मूलांक 4 की महिलाएं नौकरी और व्यापार दोनों में सफल हो सकती हैं. ये बहुत मेहनती होती हैं और पैसे को संजोने की आदत रखती हैं. ये महिलाएं वैज्ञानिक शोध, टेक्नोलॉजी, जनसंचार, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में अच्छा करियर बनाती हैं.
