Home Uncategorized shani dosh mukti ke liye deepak ka upay in hindi | शनि...

shani dosh mukti ke liye deepak ka upay in hindi | शनि दोष को दूर करने के लिए दीपक का उपाय

0
1


Last Updated:

Shaniwar Ko Deepak Ka Upay: कुंडली के शनि दोष को दूर करने के लिए शनिवार को सरसों के तेल के दीपक का उपाय करते हैं. इस दीपक को पीपल के पेड़ के पास जलाना चाहिए. आइए जानते हैं शनि दोष उपाय और शनिदेव पूजा विधि.

Shaniwar Ko Deepak Ka Upay: पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 6 दिसंबर शनिवार को पड़ रही है. इस दिन सूर्य वृश्चिक में और चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे. इस दिन कोई विशेष पर्व नहीं है, लेकिन वार के हिसाब से आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं. इस दिन दीपक का उपाय करने से शनि दोष से मुक्ति पा सकते हैं और शनि कृपा से जीवन की नकारात्मकता भी दूर होगी.

द्रिक पंचांग के अनुसार, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से शुरु होकर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा और राहुकाल का समय सुबह 9 बजकर 36 मिनट से शुरू होकर 10 बजकर 54 मिनट तक रहेगा.

शनिवार को दीपक का उपाय

मान्यता है कि शनिदेव का वास पीपल के पेड़ पर होता है. अगर आपके घर के आसपास शनिदेव का मंदिर न हो, तो आप पीपल के पेड़ पर दीया जला सकते हैं. यदि किसी कारणवश जातक व्रत या पूजा नहीं कर सकते, तो हर शनिवार सरसों के तेल का दीया या फिर छाया दान (सरसों के तेल का दान) जरूर करें. इससे नकारात्मकता दूर होती है और शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है, लेकिन शनिदेव की पूजा के समय उनसे नजरें न मिलाएं. ऐसा करने से शनिदेव का प्रकोप पड़ता है.

शनिदेव की पूजा विधि

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें. फिर मंदिर या पूजा स्थल को साफ करें. इसके बाद शनिदेव की प्रतिमा को जल से स्नान कराएं. उन्हें गुड़, काले वस्त्र, काले तिल, काली उड़द की दाल और सरसों का तेल अर्पित करें और उनके सामने सरसों के तेल का दीया भी जलाएं. इसके बाद शनि चालीसा और कथा का पाठ भी करें. पूजा के दौरान शनिदेव को पूरी और काले उड़द दाल की खिचड़ी का भोग लगाएं और आरती करें.

7 शनिवार व्रत के फायदे

पौराणिक धर्मग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि शनिवार का व्रत रखने या शनिदेव की विधि-विधान से पूजा करने मात्र से जातक को शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति प्राप्त होती है. शनिवार का व्रत किसी भी शुक्ल पक्ष के पहले शनिवार से आप शुरु कर सकते हैं और 7 शनिवार व्रत रखने से शनि के प्रकोप से मुक्ति मिलती है और हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है.

About the Author

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi Bharat.one Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

homedharm

शनि दोष से मुक्ति के लिए करें दीपक का यह आसान उपाय, दूर होगी नकारात्मकता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version