Home Uncategorized shukra and shani yuti in meen rashi on holika dahan | होलिका...

shukra and shani yuti in meen rashi on holika dahan | होलिका दहन पर बनी शुक्र और शनि की युति, मिथुन, तुला समेत ये 4 राशि वाले धन, करियर और कारोबार में

0
0


होमराशि

शुक्र-शनि की युति से सतर्क रहें तुला समेत ये 4 राशि वाले, फिजूल खर्च से बचें

Last Updated:

Shukra And Shani Yuti 2026: शुक्र ग्रह गुरु ग्रह की राशि मीन में गोचर कर चुके हैं, जहां उनकी मुलाकात शनि ग्रह के साथ हो रही है. एक राशि में शनि और शुक्र ग्रह का होना दुर्लभ संयोग माना जाता है, जो 4 राशियों के लिए उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकता है. आइए जानते हैं शुक्र-शनि के प्रभाव से इन 4 राशियों के जीवन में क्या क्या होने वाला है…

Shukra And Shani Yuti 2026: होलिका दहन पर शुक्र मीन राशि में गोचर कर चुके हैं. सुबह सुबह शुक्र कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में 12 बजकर 56 मिनट पर राशि परिवर्तन कर चुके हैं. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह की मीन राशि में शनि के साथ युति बन रही है क्योंकि शनि फिलहाल मीन राशि में मौजूद हैं. एक राशि में शुक्र और शनि का होना बेहद दुर्लभ संयोग माना जा रहा है. शुक्र भौतिक सुख-सुविधा, सौंदर्य, आकर्षण के कारक ग्रह हैं तो शनि अनुशासन, कड़ा परिश्रम, आयु आदि के कार ग्रह हैं. मीन राशि में शनि और शुक्र की युति से मिथुन, तुला समेत 4 राशियों के लिए उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है. इन राशियों को पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं मीन राशि में शुक्र और शनि की युति से किन किन राशियों को परेशानी हो सकती है.

शनि-शुक्र की युति का मिथुन राशि पर प्रभाव

शुक्र और शनि की युति मिथुन राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाली है. आपकी राशि के लिए शुक्र 12वें और पांचवें भाव के स्वामी हैं और अब शुक्र आपकी राशि से 10वें भाव में मीन राशि में गोचर कर चुके हैं. शनि-शुक्र ग्रह की युति मिथुन राशि वालों के कार्यस्थल पर कुछ परेशानियां ला सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अपने कामकाज में सतर्क रहना चाहिए, अन्यथा नौकरी में गलती कर सकते हैं. इस दौरान अपने खर्चों को नियंत्रण में रखें और किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें. होली पर दोस्तों के साथ किसी भी तरह के अनैतिक कार्यों से दूर रहें अन्यथा मानहानि हो सकती है.

शनि-शुक्र की युति का तुला राशि पर प्रभाव

शनि-शुक्र ग्रह की युति तुला राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव की स्थिति लेकर आ सकता है. शुक्र आपकी राशि के छठे भाव में स्थित हैं. इस दौरान खर्चों में काफी बढ़ोतरी होगी. सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है. जीवन में कुछ हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा, जिसकी वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. इस राशि के व्यापारियों के मन में कुछ चिंता रह सकती है. अगर वे शांति से काम करेंगे तो स्थिति उनके पक्ष में भी जा सकती है. इस गोचर के दौरान स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहना जरूरी है. मरीजों को अपनी खानपान की आदतों पर ध्यान देना चाहिए अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं.

शनि-शुक्र की युति का धनु राशि पर प्रभाव

शनि और शुक्र ग्रह की युति मीन राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहने वाली है. शनि-शुक्र की युति के प्रभाव से धनु राशि वालों के खर्चों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. अगर आपको कोई चीज बहुत मेहनत और संघर्ष के बाद भी मिलती है तो थोड़ी सी सफलता के लिए भी आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है. ऐसे लोग असुविधाजनक माहौल में काम करने के लिए मजबूर हो सकते हैं, इसलिए इस दौरान आप अपनी नौकरी से बहुत खुश नहीं रहेंगे. अगर आप व्यापार में हैं तो आप उलझन में रह सकते हैं और कुछ चिंताएं हो सकती हैं.

शनि-शुक्र की युति का मीन राशि पर प्रभाव

शुक्र आपकी राशि के लग्न भाव में गोचर कर चुके हैं और आपकी ही राशि में शनि और शुक्र ग्रह की युति बन रही है. इस दौरान मीन राशि वालों को जीवन में कई नकारात्मक प्रभाव महसूस हो सकते हैं. आपके घर पर कई मेहमान आ सकते हैं और समय उनके स्वागत-सत्कार में बीतेगा. नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. बातचीत में कठोर शब्दों के प्रयोग से बचें अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है. इसके अलावा किसी भी तरह के दिखावे से बचें. इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए मीन राशि के जातकों को सतर्क रहना चाहिए.

About the Author

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version