Home Uncategorized Spiral technique for success। 90 दिन में सफलता पाने का उपाय

Spiral technique for success। 90 दिन में सफलता पाने का उपाय

0
1


Last Updated:

Business Growth Tips: 90 दिन में करियर और बिजनेस में तरक्की के लिए एंटी क्लॉक वाइज सर्कल तकनीक बेहद आसान और प्रभावी है. सही दिशा में पेपर रखकर, नियमित अभ्यास और सकारात्मक सोच के साथ आप अपने लक्ष्य तक जल्दी पहुंच सकते हैं.

90 दिन में सफलता पाने का उपाय

Business Growth Tips: आजकल हम सब अपने करियर या बिजनेस में जल्दी तरक्की और सफलता चाहते हैं, लेकिन अकसर सही दिशा और योजना न होने के कारण हमारी मेहनत बेकार हो जाती है. इसके लिए आपको किसी जादू की जरूरत नहीं, बस थोड़ी सी समझदारी और सही तरीका अपनाना होगा. आर्टिकल में बताई गई यह आसान तकनीक -एंटी क्लॉक वाइज स्पायरल बनाने की विधि -आपके लिए एक गाइड की तरह काम करेगी. इसे अपनाने से न सिर्फ आप अपने करियर में प्रमोशन या नई नौकरी पाने के करीब होंगे, बल्कि बिजनेस में भी आपके मुनाफे में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. इस तकनीक में आपको सिर्फ एक वाइट पेपर और ब्लैक पेन की जरूरत होगी. पेपर पर सर्कल एंटी क्लॉक वाइज बनाना है और इसे अपनी ज़िंदगी के विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ना है. इसमें दिशा और समय का विशेष ध्यान रखना होता है. चाहे आप जॉब में हैं, बिजनेस कर रहे हैं या सोशल मीडिया से जुड़े हैं, सही तरीके से यह अभ्यास करने से 90 दिनों में आप बदलाव महसूस कर सकते हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट हिमाचल सिंह.

आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
1. पेपर और पेन तैयार करें:
एक सफेद पेपर लें और ब्लैक कलर का पेन इस्तेमाल करें. यह आपकी फोकस और ऊर्जा को सही दिशा देगा.

2. एंटी क्लॉक वाइज सर्कल बनाएं:
पेपर पर लगातार सर्कल एंटी क्लॉक वाइज बनाएं. ध्यान रहे कि ये सर्कल बराबर और साफ हों.

3. पेपर की सही दिशा:
-जॉब करने वाले लोग इसे नॉर्थ की दिशा में रखें. इससे प्रमोशन या बेहतर नौकरी मिलने में मदद मिलेगी.
-बिजनेस करने वाले लोग इसे वेस्ट की दिशा में लगाएं. इससे मुनाफा बढ़ सकता है.
-सोशल मीडिया या डिजिटल काम से जुड़े लोग इसे ईस्ट की दिशा में रखें.

4. 90 दिनों का समय तय करें:
इस अभ्यास को लगातार 90 दिनों तक करें. हर दिन कम से कम 5-10 मिनट इसे ध्यानपूर्वक बनाएं.

5. परिणाम नोट करें:
90 दिन पूरे होने पर अपने करियर या बिजनेस में बदलाव देखें.
-जॉब में प्रमोशन या नई नौकरी.
-बिजनेस में मुनाफा.
-सोशल मीडिया काम में सफलता.

टिप्स और ध्यान देने वाली बातें
-पेपर हमेशा साफ-सुथरा और सही दिशा में होना चाहिए.
-सर्कल बनाते समय मन को पूरी तरह शांत रखें.
-केवल अभ्यास करना ही काफी नहीं, विश्वास और सकारात्मक सोच भी जरूरी है.

About the Author

Keerti Rajpoot

मीडिया की दुनिया में मेरा सफर एक रेडियो जॉकी के रूप में शुरू हुआ था, जहां शब्दों की ताकत से श्रोताओं के दिलों तक पहुंच बनाना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि रही. माइक के पीछे की यह जादुई दुनिया ही थी जिसने मुझे इलेक्ट्र…और पढ़ें

homeastro

करियर प्रमोशन से बिजनेस ग्रोथ तक, 90 दिन की स्पायरल तकनीक कैसे बदलेगी किस्मत?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version