ग्रहों के राजा सूर्य देव मकर संक्रांति के दिन अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. सूर्य देव 14 जनवरी मंगलवार को कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे. उस दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी और सूर्य देव दक्षिणायन से उत्तरायण होंगे. सूर्य देव 14 जनवरी को सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर मकर में प्रवेश करेंगे और 12 फरवरी को रात 10 बजकर 3 मिनट तक इसमें रहेंगे. मकर संक्रांति पर सूर्य का गोचर 4 राशि के लोगों के लिए शुभ फलदायी होगा. इनके जीवन का गोल्डन टाइम इस दिन शुरु होगा. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं कि सूर्य गोचर का किन 4 राशिवालों पर शुभ प्रभाव डालेगा?
मकर में सूर्य गोचर 2025: इन 4 राशिवालों के चमकेंगे किस्मत के सितारे!
मेष: सूर्य का राशि परिवर्तन मेष राशि के लोगों के लिए शुभ फलदायी है. 14 जनवरी से 12 फरवरी के बीच आपको किस्मत का साथ मिलेगा. सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए यह समय अनुकूल है, इसमें आपको सफलता प्राप्त होने की संभावना अधिक रहेगी.
सरकार से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आपके प्रभाव में बढ़ोत्तरी होगी. गोपनीयता के साथ काम करेंगे, तो सफलता प्राप्त होगी. अपनी जरूरी सूचनाओं को सार्वजनिक न होने दें.
सिंह: आपकी राशि के स्वामी सूर्य हैं और उनका प्रवेश मकर राशि में होगा, जो सिंह राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा क्योंकि अचानक धन लाभ का संयोग बन रहा है. हालांकि इस 1 माह में आप किसी को रुपए उधार न दें. निवेश से लाभ होने की उम्मीद है. वित्तीय स्थिति ठीक रहेगी. वाद विवाद में सफलता मिलेगी और आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे.
वृश्चिक: मकर संक्रांकित पर सूर्य का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अच्छा कहा जा सकता है. नौकरी की तलाश करने वालों को खुशखबरी मिल सकती है. विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है. इतना ही नहीं, आपको किसी बड़ी या विदेशी कंपनी से जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है.
जो लोग वीजा के लिए अप्लाई किए हैं या विदेश में बसना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है. प्रॉपर्टी से लाभ की स्थिति बन रही है. 14 जनवरी से 12 फरवरी के बीच किए गए कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी.
मकर: आपकी ही राशि में सूर्य का गोचर हो रहा है, जो आपके लिए शुभ होगा. सूर्य के सकारात्मक प्रभाव से आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. जॉब के लिए संभावनाएं बनेंगी. आपका सोशल नेटवर्क मजबूत होगा और बड़े लोगों से संपर्क बढ़ेगा. आपके पास आय के अधिक स्रोत विकसित हो सकते हैं.
धन लाभ से आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. बिजनेस करने वाले लोगों को मेहनत करने की जरूरत है, सफलता तभी मिलेगी. घर में कोई मांगलिक कार्य कर सकते हैं.
FIRST PUBLISHED : January 9, 2025, 08:27 IST
