Indian Coffee House CP Delhi: अगर आप भी सीपी में घूम रहे हैं और शानदार जगह खाने का मजा लेना चाहते हैं तो पहुंच जाएं इंडियन कॉफी हाउस. यहां पर आपको सुकून का. रेस्टोरेंट देखने में ओल्ड वाइब देता है. पुराने जमाने में जैसे रसोइया वर्दी पहन कर खाना परोसते थ. यहां पर भी कुछ ऐसे ही देखने को मिलता है. यहां जितने भी कर्मचारी थे सभी ने अलग तरीके का पोशाक पहन रखी थी.
सीपी का इंडियन कॉफी हाउस
इस कॉफी हाउस की स्थापना 1957 में हुई थी. कहा जाता है कि यहां पर एक समय पर राजनेताओं, पत्रकारों, लेखक, शिक्षकों और छात्रों का गेट टुगेदर हुआ करता था. कॉफी हाउस के युवा वेटर में से एक राजेश कुमार का दावा है कि अब तक कम से कम नौ प्रधानमंत्री इस कॉफी शॉप में आ चुके हैं.
मिलते हैं इतने आइटम
इंडियन कॉफी हाउस में आपको हॉट कॉफी, स्पेशल कॉफी, एक्सप्रेस, कोल्ड कॉफी से लेकर चॉकलेट शेक, स्ट्रॉबेरी शेक समेत हर तरह के शेक मिल जाएंगे. यह सब कुछ यहां पर आपको देखने को मिल जाएगा. इसके अलावा आपको यहां पर वेजिटेबल सूप भी मिल जाएगा. साथ ही साथ यहां पर आपको साउथ इंडियन डिशेज का भी स्वाद भी मिलेगा. मसाला डोसा, सादा डोसा, वेजिटेबल डोसा, अंडा डोसा और उपमा यह सारी चीज भी आपको यहां मिल जाएंगी.
इसे भी पढ़ें – सेहत का खजाना हैं ये लड्डू! ठंड में हो रही खूब खरीदारी, देसी घी से होते हैं तैयार, कीमत सिर्फ 350 रुपये किलो
कैसे पहुचे यहां
यह इंडियन कॉफी हाउस मोहन सिंह मार्केट कनॉट प्लेस के बाबा खड़क सिंह रोड पर स्थित है. इस कैफे का समय होता है 8:30 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक का है. नजदीकी मेट्रो स्टेशन पड़ेगा राजीव चौक मेट्रो स्टेशन.
FIRST PUBLISHED : January 9, 2025, 09:46 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-indian-coffee-house-cp-history-in-hindi-location-menu-video-local18-8948401.html
