Home Uncategorized Weekly Horoscope 1 to 7 December 2025 | saptahik rashifal 1 to...

Weekly Horoscope 1 to 7 December 2025 | saptahik rashifal 1 to 7 December 2025 | साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 दिसंबर 2025 | Retrograde Jupiter Transit and lakshmi narayan yog on saptahik rashifal

0
4


Weekly Horoscope 1 to 7 December 2025: दिसंबर का पहला सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कई राशियों के लिए फायदेमंद रहने वाला है, दरअसल इस सप्ताह गुरु वक्री अवस्था में मिथुन राशि में गोचर करेंगे तो बुध भी वक्री अवस्था में ही वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे, जहां सूर्य और शुक्र ग्रह के साथ युति बनने वाली है. साथ ही सप्ताह के अंत में मंगल ग्रह धनु राशि में गोचर करेंगे. ग्रहों के गोचर के अलावा इस सप्ताह त्रिग्रही योग, शुक्रादित्य राजयोग, लक्ष्मी नारायण राजयोग समेत कई शुभ योग भी बन रहे हैं. ग्रहों के गोचर और शुभ योग के प्रभाव से इस सप्ताह सिंह, मकर, मीन समेत 5 राशियों के लिए शानदार रहने वाला है. वहीं वृषभ, मिथुन समेत कई राशियों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं दिसंबर का पहला सप्ताह मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…

मेष साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 दिसंबर 2025 (Mesh Weekly Rashifal)

दिसंबर के पहले सप्ताह में मेष राशि वालों को अपने सपनों को साकार करने के कई अवसर मिलेंगे, लेकिन इनका लाभ उठाने के लिए आपको आलस्य और अहंकार का त्याग करना होगा अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है. इस सप्ताह परीक्षा और प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे छात्रों की पढ़ाई में रुचि कम हो सकती है या उन्हें पढ़ाई में कुछ बड़ी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. सप्ताह की शुरुआत में पुराने दोस्तों से मिलने आदि के कार्यक्रम बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. इस दौरान कार्यक्षेत्र में कुछ बड़े प्रोजेक्ट समय पर पूरे करने की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में आर्थिक लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें और किसी को भी पैसा उधार देने से बचें. व्यवसाय करने वाले दिसंबर के पहले सप्ताह जोखिम भरे सौदे करने से बचना चाहिए. रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है.

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 दिसंबर 2025 (Vrishabha Weekly Rashifal)

दिसंबर का पहला सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. इस सप्ताह आपको स्वास्थ्य और रिश्तों, दोनों पर बहुत ध्यान देने की जरूरत होगी. इस सप्ताह किसी भी शारीरिक समस्या को नजरअंदाज करने की गलती ना करें, अन्यथा आपको इलाज के लिए हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. सप्ताह की शुरुआत से ही वृषभ राशि वाले नौकरी पेशा जातकों के ऑफिस में कामकाज में रुकावट आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं. इस दौरान किसी सहकर्मी या अधिकारी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. लाभ की दृष्टि से इस सप्ताह व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, आय की तुलना में व्यय अधिक रहेगा. संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है. वृषभ राशि वालों को लव लाइफ में सावधानी से आगे बढ़ने की जरूरत होगी. एक छोटी सी गलती रिश्तों में खटास का बड़ा कारण बन सकती है.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 दिसंबर 2025 (Mithun Weekly Rashifal)

दिसंबर का पहला सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है. इस सप्ताह विनम्रता और व्यवहार कुशलता मिथुन राशि वालों के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकती है. सप्ताह की शुरुआत में आपको काम के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा सुखद रहेगी और नए संपर्कों में वृद्धि होगी. इस दौरान आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है, जो आपके करियर और बिजनेनस को आगे बढ़ाने में काफ़ी मददगार साबित हो सकता है. सप्ताह के मध्य में भाग्य के सहयोग से कार्य में प्रगति होगी और अटके काम पूरे होंगे. दिसंबर के पहले सप्ताह में मिथुन राशि वालों को परिजनों के साथ धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के अवसर मिलेंगे. घर में किसी प्रियजन के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा. किसी के साथ हाल ही में हुई दोस्ती लव रिलेशन में बदल सकती है. विवाहित लोग वैवाहिक सुख का आनंद लेंगे.

कर्क साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 दिसंबर 2025 (Kark Weekly Rashifal)

कर्क राशि वालों के लिए दिसंबर का पहला सप्ताह मिले-जुले परिणाम देने वाला है. कर्क राशि वाले इस सप्ताह किसी से भी धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा आपका धन अटक सकता है. साथ ही कोई भी काम करते समय बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होगी.नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह ऑफिस में किसी से भी झगड़ने की बजाय, अपने काम पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करना फायदेमंद रहेगा. व्यवसायियों को इस सप्ताह के पूर्वार्ध में थोड़ी मंदी का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप किसी से अपने प्यार का इजहार करने की सोच रहे हैं, तो आपको इसके लिए सही समय का इंतजार करना चाहिए, अन्यथा आपकी भावनाएं खराब हो सकती हैं. वैवाहिक जीवन की बात करें को दिसंबर के पहले सप्ताह जीवनसाथी के साथ किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा.

सिंह साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 दिसंबर 2025 (Singh Weekly Rashifal)

दिसंबर का पहला सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है. सिंह राशि वालों को इस सप्ताह भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सिंह राशि वाले इस सप्ताह प्रफेशनल व पर्सनल लाइफ सभी चुनौतियों पर विजय पा सकते हैं और किसी भी काम में मनचाही सफलता प्राप्त कर सकते हैं. अगर आप खुद का बिजनेस करते हैं तो आपको अच्छा लाभ होगा और नए बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग भी कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ इस सप्ताह किसी जमीन की खरीदारी कर सकते हैं. परिवार में सभी सदस्यों की सेहत अच्छी रहेगी और न्यू ईयर पर कहीं बाहर जाने की प्लानिंग भी करेंगे. दिसंबर के पहले सप्ताह सिंह राशि वाले किसी धार्मिक आयोजन में धन खर्च कर सकते हैं.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 दिसंबर 2025 (Kanya Weekly Rashifal)

कन्या राशि वालों के लिए दिसंबर का पहला सप्ताह शानदार रहने वाला है. इस सप्ताह कन्या राशि वालों के मन की कई इच्छाएं पूरी होंगी और मकान व फ्लैट खरीदने के योग भी बन रहे हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे और सभी टारगेट आसानी से पूरे हो जाएंगे. माता पिता और संतान की सेहत अच्छी रहेगी और कई नए लोगों से संपर्क भी बनेंगे, जिससे भविष्य में अच्छा लाभ होगा. इस राशि के जो जातक काफी समय से विदेश में नौकरी, घूमने या शिक्षा के लिए जाना चाहते हैं, दिसंबर के पहले सप्ताह उनकी इच्छा पूरी होगी. इस सप्ताह आपके खर्चे कम होंगे और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग भी बनेंगे. इस राशि के सिंगल जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं, जिस पर घरवाले मुहर लगा सकते हैं.

तुला साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 दिसंबर 2025 (Tula Weekly Rashifal)

तुला राशि वालों के लिए दिसंबर का पहला सप्ताह पिछले सप्ताह की तुलना में अधिक शुभ और फलदायी रहेगा. इस सप्ताह तुला राशि वालों के नियोजित कार्य समय पर पूरे होंगे, जिससे आपका उत्साह और साहस उच्च रहेगा और आप जीवन के हर क्षेत्र में चमकते नज़र आएंगे. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे. इस सप्ताह आप अपने विरोधियों को परास्त करके आसानी से मनचाहे परिणाम प्राप्त करेंगे. राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलने की संभावना है. सरकार से जुड़े लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और उनकी मदद से बड़ा लाभ प्राप्त होगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में आप बिजनेस में कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं. दिसंबर के पहले सप्ताह आपके अटके हुए सभी कार्य पूरे होंगे और सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी के साथ संपत्ति की खरीदारी भी करेंगे.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 दिसंबर 2025 (Vrishchik Weekly Rashifal)

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिसंबर का पहला सप्ताह सप्ताह थोड़ा व्यस्त रह सकता है. सप्ताह की शुरुआत में बेवजह के खर्चों और कामकाज में रुकावट के कारण आप थोड़े उदास रह सकते हैं. इस दौरान परिवार में भाई-बहन या किसी प्रियजन के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है. इस दौरान आपको विरोधियों से विशेष रूप से सावधान रहने की आवश्यकता होगी क्योंकि वे आपके परिवार में आपसी सामंजस्य की कमी का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं. वृश्चिक राशि वाले इस सप्ताह बेवजह के झंझटों से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होगी. अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको अपने काम में लापरवाही बरतने से बचना चाहिए. इस दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पैतृक संपत्ति प्राप्ति में आ रही रुकावट दूर होंगी. परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल है. आपको ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग मिलेगा और दाम्पत्य जीवन भी सुखमय रहेगा. ठंड के मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखें.

धनु साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 दिसंबर 2025 (Dhanu Weekly Rashifal)

धनु राशि वालों को दिसंबर के पहले सप्ताह सभी काम समय पर बेहतर तरीके से पूरे करने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. अगर आप योजना बनाकर काम करने के आदी हैं और इस सप्ताह अपनी ऊर्जा और समय का बेहतर प्रबंधन करते हुए अपने काम को बेहतर तरीके से करते हैं, तो आपको अपने काम में मनचाही सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा जातकों को सप्ताह के मध्य में ऑफिस पॉलिटिक्स की वजह से कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन मैनेजमेंट और उच्च अधिकारियों के सहयोग से वे सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर लेंगे. परिजनों के साथ अचानक किसी तीर्थस्थल या पिकनिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. साथ ही आपको जीवनसाथी के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा. लंबे समय के बाद किसी प्रियजन से अचानक मुलाकात संभव है.

मकर साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 दिसंबर 2025 (Makar Weekly Rashifal)

मकर राशि वालों के लिए दिसंबर का पहला सप्ताह शुभ और सौभाग्यशाली है. इस सप्ताह की शुरुआत में मकर राशि वालों को कोई बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपकी खुशियों में वृद्धि होगी. नौकरी पेशा जातकों की बात करें तो ऑफिस से जुड़ी किसी बड़ी उपलब्धि में टीम के सदस्य के रूप में आपका अहम योगदान रहेगा, जिसके लिए अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे. समय अनुकूल होने के कारण ना केवल करियर में बल्कि बिजनेस में भी लाभ की स्थिति बनेगी. इस सप्ताह बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्राएं व्यापार में उन्नति और बड़ा लाभ दिलाएँगी. सप्ताह के मध्य में पैतृक संपत्ति में आ रही रुकावटें दूर होंगी. मकर राशि वाले संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने से आप राहत की सांस लेंगे. रिश्तों के लिहाज से दिसंबर का पहला सप्ताह अनुकूल साबित होने वाला है. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और विश्वास बना रहेगा. माता-पिता का पूरा सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा और जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर मिलेंगे.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 दिसंबर 2025 (Kumbh Weekly Rashifal)

कुंभ राशि वालों के लिए दिसंबर का पहला सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में आपको घर की मरम्मत या अन्य कामों पर अचानक बड़ी राशि खर्च करनी पड़ सकती है, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है. इस दौरान कुछ घरेलू चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं. इस दौरान किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, अन्यथा आपके बनते हुए काम बिगड़ भी सकते हैं. कुंभ राशि वालों को सप्ताह के मध्य में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी. इस दौरान किसी मौसमी या पुरानी बीमारी के उभरने से आपको शारीरिक और मानसिक कष्ट हो सकता है. कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह जमीन-जायदाद या किसी अन्य मामले में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. कुंभ राशि वालों को लव लाइफ में बहुत सोच-समझकर ही कोई कदम आगे बढ़ाना चाहिए. इस सप्ताह भावनाओं में बहकर कोई भी ऐसा निर्णय न लें जिसके लिए आपको भविष्य में पछताना पड़े.

मीन साप्ताहिक राशिफल 1 से 7 दिसंबर 2025 (Meen Weekly Rashifal)

दिसंबर का पहला सप्ताह मीन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. इस सप्ताह आप जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त करते नजर आएंगे. आपके छोटे से छोटे प्रयास से बड़े से बड़ा काम पूरा होता नजर आएगा. मित्र तन-मन-धन से सहयोग प्रदान करेंगे, जिससे आपके कई अटके हुए कार्य पूरे होंगे. कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय आपको पिताजी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा. सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी धार्मिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी. सप्ताह के मध्य में सरकारी निर्णयों से लाभ मिलने के योग बनेंगे. इस दौरान आपको करियर और बिजनेस में अपेक्षित प्रगति और लाभ प्राप्त होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. इस दौरान पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है. कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. इस दौरान बिजनेस से जुड़े लोग कोई बड़ा सौदा कर सकते हैं. इस दौरान धन की आवक बनी रहेगी और आपके खर्चों का बोझ कम होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version