Weekly Horoscope 26 January to 1 February 2026: जनवरी का अंतिम सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कई राशियों के लिए शानदार रहने वाला है, दरअसल जनवरी के इस सप्ताह मकर राशि में सूर्य, शुक्र, मंगल, और बुध ग्रह की युति बनने जा रही है, जिससे चतुर्ग्रही योग, लक्ष्मी नारायण योग और रूचक राजयोग समेत कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है. ग्रहों के गोचर और शुभ योग के प्रभाव से इस सप्ताह वृषभ, सिंह, तुला समेत 6 राशियों के लिए बेहद फायदेमंद रहने वाला है. वहीं वृषभ, कर्क, कन्या समेत कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाली है. साप्ताहिक राशिफल से जानिए जनवरी का अंतिम सप्ताह मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष साप्ताहिक राशिफल 26 जनवरी से 1 फरवरी 2025 (Mesh Weekly Rashifal)
जनवरी का अंतिम सप्ताह मेष राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह, फिलहाल मकर राशि में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह के साथ युति बना रहे हैं. इसलिए मेष राशि वालों के कामकाज में इस सप्ताह विघ्न आने की आशंका बन रही है. साथ ही इस सप्ताह आप सभी तरह के वाद-विवाद से भी दूर रहें. नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में काम करने वालों की वजह से परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से काम में कम मन लगेगा. ठंड और बढ़ते प्रदूषण की वजह से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी हो सकती है. हालंकि धार्मिक शुभ कार्य संपन्न होंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी. सप्ताह के अंत में मन किसी बात को लेकर विचलित रह सकता है लेकिन परेशान होने क जरूरत नहीं है.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 26 जनवरी से 1 फरवरी 2025 (Vrishabha Weekly Rashifal)
जनवरी का अंतिम सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह, फिलहाल मकर राशि में बुध, सूर्य और मंगल ग्रह के साथ युति बना रहे हैं. इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को बिजनेस में लाभ की स्थितियां अच्छी बनी रहेंगी और करियर की शुरुआत करने का मौका भी मिलेगा. अगर जीवनसाथी से चल रहे मतभेद दूर करने के लिए यह सप्ताह अच्छा साबित हो सकता है. इस सप्ताह आपको दोस्तों तथा परिवार वालों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा, जिससे आप काफी रिलैक्स रहेंगे और मन भी शांत रहेगा.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 26 जनवरी से 1 फरवरी 2025 (Mithun Weekly Rashifal)
जनवरी का अंतिम सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह, फिलहाल मकर राशि में सूर्य, मंगल और शुक्र के साथ युति बना रहे हैं. नौकरी कर रहे मिथुन राशि वालों को ऑफिस से संबंधित कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है, जिससे आपके करियर को गति मिलेगी. हालांकि प्रदूषण और ठंड की वजह से बीच-बीच में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं महसूस कर सकते हैं. सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ सकती है और कई जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे भी आएंगे. मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह धन लाभ होने की संभावना बन रही है.
कर्क साप्ताहिक राशिफल 26 जनवरी से 1 फरवरी 2025 (Kark Weekly Rashifal)
जनवरी का अंतिम सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहने वाला है. कर्क राशि वालों का इस सप्ताह फिजूल का खर्चा बहुत ज्यादा हो सकता है इसलिए बजट बनाकर चलें. बढ़ते प्रदूषण की वजह से परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य गड़बड़ा हो सकता है और फालतू का मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है. शुगर के मरीज इस सप्ताह विशेष ध्यान रखें. साथ ही वाहन चलाने वाले सावधानी से वाहन चलाएं अन्यथा चोट चपेट का भय रहेगा. इस सप्ताह पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में आलस्य से बचें अन्यथा आप पास आए कई मौके गंवा सकते है, जिनसे आपको अच्छा लाभ हो सकता है.
सिंह साप्ताहिक राशिफल 26 जनवरी से 1 फरवरी 2025 (Singh Weekly Rashifal)
जनवरी के अंतिम सप्ताह सिंह राशि वालों को किसी कार्य के लिए प्रशंसा मिल सकती है, जिससे आपकी छवि समाज में और अच्छी होगी. साथ ही सुख -सुविधाओं में बढ़ोतरी के अच्छे योग बन सकते हैं. यह सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए काफी शुभ फलदायी रहने वाला है क्योंकि इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी सूर्य देव, फिलहाल मकर राशि में मंगल, बुध और शुक्र ग्रह के साथ युति बना रहे हैं, जिससे आपकी इस सप्ताह अच्छी इच्छा पूरी होगी और धन लाभ की प्राप्ति होगी, जिसके चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. व्यापारिक वर्ग को अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते हैं. परिवार की सभी जरूरतों को पूरा कर पाएंगे इसलिए किसी भी तरह का तनाव लेने से बचें.
कन्या साप्ताहिक राशिफल 26 जनवरी से 1 फरवरी 2025 (Kanya Weekly Rashifal)
जनवरी का अंतिम सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है. इस सप्ताह कन्या राशि वाले वाहन चलाने में सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है. अगर आप निवेश करते हैं तो इस सप्ताह किसी विशेषज्ञ की सलाह लें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस के किसी काम की वजह से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसकी वजह परेशानी हो सकती है. साथ ही ग्रहों की इस तरह की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आप जनवरी के अंतिम सप्ताह किसी से भी धन का लेन-देन करने से बचें. किसी प्रकार की वार्तालाप में धैर्य और संयम रखें अन्यथा दुविधा में पड़ सकते हैं.
तुला साप्ताहिक राशिफल 26 जनवरी से 1 फरवरी 2025 (Tula Weekly Rashifal)
जनवरी का अंतिम सप्ताह तुला राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है क्योंकि आपकी आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह, जो सुख-सुविधा के स्वामी हैं, वे सूर्य, मंगल और बुध ग्रह के साथ युति बना रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आपके सभी कार्य आसानी से पूर्ण होते जाएंगे. पारिवारिक सहयोग तथा खुशी का वातावरण बनेगा. अगर किसी प्रकार का धन अटका हुआ है तो इस सप्ताह उसके प्राप्ति के अच्छे योग हैं. ग्रहों के शुभ प्रभाव से खुद का बिजनेस करने वालों को अच्छा लाभ होगा और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग भी मिलेंगे. इस सप्ताह आप मनोरंजन अथवा घूमने-फिरने की तरफ अधिक ध्यान दे सकते हैं तथा सु-सुविधाओं पर खर्च कर सकते हैं.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 26 जनवरी से 1 फरवरी 2025 (Vrishchik Weekly Rashifal)
जनवरी का अंतिम सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे, जहां शुक्र और बुध ग्रह के साथ युति भी बनेगी. वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और कार्य में प्रगति आएगी, वहीं स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा. बिजनेस में वृद्धि होगी और लाभजनक स्थिति बनेगी. नौकरीपेशा वाले लोग भी लाभान्वित होंगे. इस राशि वाले जातकों की कोई बड़ी व्यवसायी डील होने से खुशी प्राप्त होगी. सिंगल जातकों के लिए इस सप्ताह विवाह के अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं, जिससे घरवालों की तरफ से मंजूरी मिल सकती है.
धनु साप्ताहिक राशिफल 26 जनवरी से 1 फरवरी 2025 (Dhanu Weekly Rashifal)
जनवरी का अंतिम सप्ताह धनु राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है. इस सप्ताह धनु राशि वालों के लिए व्यर्थ के खर्चे परेशान कर सकते हैं, जिसकी वजह से मासिक बजट बिगड़ सकता है. यात्राओं के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है, जिसकी वजह से शारीरिक रूप से कमजोर भी नजर आएंगे. घर में शादी की बनी बनाई बात अचानक रूक सकती है, जिसकी वजह से सभी घरवाले काफी परेशान हो सकते हैं. इस सप्ताह मुख से संबंधित कोई रोग परेशान कर सकता है, जिसकी वजह से खान-पान में परेशानी हो सकती है. नौकरी के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, जिसकी वजह से कुछ समय के लिए घर -परिवार से दूर हो सकते हैं.
मकर साप्ताहिक राशिफल 26 जनवरी से 1 फरवरी 2025 (Makar Weekly Rashifal)
जनवरी का अंतिम सप्ताह मकर राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि में चार ग्रहों की युति बनी हुई है. मकर राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह की युति बन रही है, जिसकी वजह से मकर राशि वालों को सामान्य परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. आपके कुछ कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं और कुछ बने बनाए कार्य अटक सकते हैं. इस वजह से मकर राशि वालों को इस सप्ताह सावधानी से चलने की आवश्यकता है और पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रहे किसी भी वाद-विवाद से दूर रहें. वैवाहिक जीवन में कुछ खटास आ सकती है इसलिए सचेत रहें.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 26 जनवरी से 1 फरवरी 2025 (Kumbh Weekly Rashifal)
जनवरी के अंतिम सप्ताह में कुंभ राशि वालों को कामकाज के मामले में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसकी वजह से पूरा सप्ताह काफी व्यस्त रहने वाला है. इस सप्ताह आपके हाथ में जो भी कार्य आएंगे, उनमें अपना सौ फीसदी देंगे, जिससे अच्छा लाभ होगा और पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ सम्मान का पात्र भी बनेंगे. हालांकि कुंभ राशि वाले इस सप्ताह बात करते समय अपनी भाषा पर ध्यान रखें. प्रदूषण और ठंड की वजह से स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. बड़े भाई तथा पितातुल्य जनों से मतभेद संभव है.
मीन साप्ताहिक राशिफल 26 जनवरी से 1 फरवरी 2025 (Meen Weekly Rashifal)
मीन राशि वालों को जनवरी के अंतिम सप्ताह की शुरुआत से ही भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, हालांकि आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव भी बना हुआ है लेकिन इस सप्ताह ग्रहों के शुभ संयोग से स्थिति अच्छी रहने वाली है. नौकरी तथा बिजनेस कर रहे जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा साबित हो सकता है और कई तरह के कानूनी मामलों से राहत भी मिल सकती है. दोस्तों या परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है. बिजनेस में सफलता के योग और कुछ नया करेंगे. इस सप्ताह रुके धन की प्राप्ति हो सकती है और आपकी कई इच्छाएं पूरी भी हो सकती हैं.
