Home Astrology आज का मकर राशिफल: मकर राशि वालों पर आज किस्मत मेहरबान! नौकरी...

आज का मकर राशिफल: मकर राशि वालों पर आज किस्मत मेहरबान! नौकरी में सराहना, व्यापार में उछाल, रिश्तों में आएगी मिठास

0
1


Last Updated:

आज का मकर राशिफल 04 दिसंबर 2025: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा. व्यापार और नौकरी दोनों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. हालांकि व्यापारियों को स्वास्थ्य और निजी जीवन पर भी ध्यान देना होगा. छात्रों के लिए दिन चुनौतिपूर्ण रह सकता है, जबकि प्रेमी जोड़ों और मैरिड कपल्स के लिए समय रोमांटिक और खुशनुमा रहने वाला है. ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार, आज मकर राशि वालों के लिए नए अवसर, प्रगति और रिश्तों में मजबूती के योग बन रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

करौली. मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. व्यापार और नौकरी दोनों ही क्षेत्रों में आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. हालांकि व्यापारी वर्ग के लोगों को आज बिजनेस के साथ-साथ अपनी व्यक्तिगत जीवन और स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए. वहीं छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतिपूर्ण हो सकता है. मैरिड कपल्स और प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा. रिश्तों में प्रेम और रोमांस बना रहेगा.

जयपुर की मशहूर ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार, आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए हर दृष्टि से शुभ फलदायक रहेगा. व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन अनुकूल है. व्यापार के साथ कुछ समय मनोरंजन और आत्म-देखभाल के लिए भी निकालें. आज आपकी व्यापारिक प्रगति आपके स्वास्थ्य पर भी निर्भर करती है, इसलिए खुद का ध्यान रखना जरूरी है. व्यापारी वर्ग अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं.

नौकरीपेशा जातकों को मिलेंगे साकारात्मक परिणाम

नौकरीपेशा जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकता है. ऑफिस में सहकर्मी और अधिकारी आपकी कार्यशैली से प्रसन्न रहेंगे. परफॉर्मेंस भी आज आपकी प्रभावशाली रहेगी. छात्रों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है. आज ‘रीवर्क’ का संकेत है यानी पुरानी स्थितियों का अंत होकर नई शुरुआत होने का समय. जो बाधाएँ आज सामने आएंगी, उनसे घबराएं नहीं. यही चुनौतियाँ आगे चलकर आपकी मजबूती और प्रगति का आधार बनेंगी.

मकर राशि के लवर्स के लिए खास रहेगा दिन

लवर्स और विवाहित जोड़ों के लिए दिन बेहद सुंदर रहेगा. कुछ नए प्रेमी जोड़े आज अपने रिश्ते की नई शुरुआत कर सकते हैं. विवाह योग्य जातकों के लिए भी आज शुभ योग बन रहे हैं. पहले से विवाहित लोगों के संबंधों में प्रेम, समझदारी और केयरिंग एटीट्यूड बढ़ेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन अधिक चलने या शारीरिक परिश्रम से आपकी पिंडलियों में दर्द हो सकता है. इसलिए आज अत्यधिक एक्सरसाइज व अनावश्यक घूमना-फिरना टालें. उपाय के रूप में आज मकर राशि के जातकों को भगवान विष्णु की आराधना से दिन की शुरुआत करनी है.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से Bharat.one हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

homeastro

मकर राशि वालों पर आज किस्मत मेहरबान! नौकरी में सराहना, व्यापार में उछाल के योग


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-makar-rashifal-04-december-today-capricorn-horoscope-in-hindi-business-growth-job-success-love-relationship-local18-9926474.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version