पीलीभीत. दिसंबर माह की शुरुआत के साथ ही मौसम ने तेजी से करवट बदलना शुरु कर दिया है. उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन में चटख धूप के बीच तेज रफ्तार से पछुआ हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ के असर से अगले 3-4 दिन में तापमान में 3-4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. यह बदलता मौसम अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है. इन दिनों सबसे आम समस्या होती है सर्दी-ज़ुकाम की. हर कोई इस परिस्थिति से बचना चाहता है. आप भी अपनी दिनचर्या में मामूली से बदलाव कर सर्दी के इस सुहावने मौसम में ज़ुकाम के झंझट से कोसों दूर रह सकते हैं.
अपनी दिनचर्या व खानपान में बदलाव से सर्दी से होने वाली बीमारियों से बचाव के तरीकों पर Bharat.one से बातचीत के दौरान दशकों से भी अधिक से पीलीभीत में बतौर आयुर्वेदाचार्य कार्यरत डॉ. आदित्य पांडे बताते हैं कि सर्दी की शुरुआत और अंत के दिन सेहत के लिहाज से सबसे अधिक संवेदनशील होते हैं. ऐसे में इस समय अपनी सेहत का ख्याल रखना सबसे आवश्यक होता है. आप अपनी दिनचर्या में मामूली से बदलाव कर सर्दी में होने वाली आम समस्याओं से बच सकते हैं.हालांकि अगर सर्दी के लक्षण एक दो दिन से अधिक महसूस हो रहे हैं तो अपने नजदीकी चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए.
FIRST PUBLISHED : December 5, 2024, 20:56 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-keep-these-8-things-in-mind-to-take-care-in-changing-weather-local18-8878846.html
