अयोध्या: हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है. वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल 06 दिसंबर यानि कल विवाह पंचमी मनाई जाएगी. यह दिन भगवान राम और माता सीता को समर्पित है. इस दिन राम- जानकी जी की पूजा की जाती है. सनातन धर्म की मान्यता है कि मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान राम और माता माता सीता का विवाह हुआ था. विवाह पंचमी को लेकर पूरे देश में उत्साह देखने को मिल रहा है तो वहीं अयोध्या से जनकपुर तक अलग ही माहौल है.
धार्मिक मान्यता है कि विवाह पंचमी के दिन प्रभु राम और माता सीता की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में चल रही तमाम तरह की समस्याएं भी दूर होती हैं. अगर भक्त विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा आराधना करें तो सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. साथ ही घर में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है. विवाह पंचमी के दिन किए गए विशेष उपाय से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं. साथ ही संतान सुख की प्राप्ति होती है.
विवाह पंचमी पर दुर्लभ संयोग
दरअसल अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि विवाह पंचमी पर शिववास योग का बन रहा है. शिववास योग दिन भर है. इसके साथ ही विवाह पंचमी पर ध्रुव योग का भी निर्माण हो रहा है. इस खास योग में भगवान श्रीराम और माता जानकी की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. ऐसी स्थिति में इस दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन में आ रही तमाम तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है.
FIRST PUBLISHED : December 5, 2024, 20:08 IST
