Home Astrology आज का सिंह राशिफल: जोखिम भरे फैसले लेने से बचें, लव लाइफ...

आज का सिंह राशिफल: जोखिम भरे फैसले लेने से बचें, लव लाइफ में बढ़ेगी टेंशन, इस उपाय से बदलेगी किस्मत

0
0


Aaj Ka Singh Rashifal 29 December 2025: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए सोमवार, 29 दिसम्बर 2025 का दिन पूरी तरह अनुकूल नहीं कहा जा सकता. आज कुंडली में धनु लग्न बन रहा है और लग्न भाव में मंगल, सूर्य के साथ शुक्र विराजमान है. इस ग्रह स्थिति के कारण जातकों का मन भ्रमित रह सकता है और फैसले लेने में असमंजस की स्थिति बन सकती है. वहीं सप्तम भाव में गुरु ग्रह की उपस्थिति पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में तनाव के संकेत दे रही है. हालांकि, सिंह राशि का आज का भाग्य अंक 5 है, जो कुछ हद तक सहयोग करता दिखाई देगा, लेकिन ओवरऑल दिन संतोषजनक नहीं माना जा रहा है.

करियर और शिक्षा
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, आज सिंह राशि की कुंडली में पराक्रम वाले स्थान पर राहु ग्रह बैठा हुआ है. जब राहु इस स्थिति में होता है, तो वह उस भाव से जुड़े कार्यों में बाधा उत्पन्न करता है. इसका असर सीधे करियर पर देखने को मिल सकता है. नौकरीपेशा जातकों को आज जोखिम भरे फैसले लेने से बचना चाहिए. नया प्रोजेक्ट, जॉब चेंज या किसी बड़े निवेश का फैसला फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी धैर्य रखने की सलाह दी जा रही है. शिक्षा के क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन सावधानी का है. जल्दबाजी में लिया गया कोई निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को ध्यान भटकने से बचना चाहिए, वरना मेहनत का पूरा फल नहीं मिल पाएगा.

स्वास्थ्य स्थिति
स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज का दिन सामान्य से कमजोर रह सकता है. कुंडली का सप्तम भाव स्वास्थ्य का संकेतक माना जाता है, जहां आज गुरु ग्रह विराजमान है. गुरु का यह स्थान शुक्र के विपरीत माना जाता है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं, गैस, अपच या सिर दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं. ज्योतिषाचार्य की सलाह है कि आज सिंह राशि के जातक अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें. भारी, तले-भुने और जमीन के नीचे उगने वाले खाद्य पदार्थों से दूरी बनाकर रखना फायदेमंद रहेगा.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज भाग्य स्थान में केतु और लाभ स्थान में तुला राशि उदित हो रही है. यह ग्रह योग खासतौर पर केमिकल, कॉस्मेटिक और महिलाओं से जुड़ी वस्तुओं के व्यापार में लाभ के संकेत देता है. ऐसे जातक जो इस क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज अपेक्षाकृत बेहतर परिणाम मिल सकते हैं. तुला राशि का स्वामी शुक्र है और शुक्र आज लग्न भाव में विराजमान है. इस कारण महिलाओं के लिए धनलाभ के विशेष योग बनते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, अन्य क्षेत्रों में निवेश या बड़े आर्थिक फैसलों में आज ज्यादा लाभ की संभावना कम मानी जा रही है.

लव लाइफ और पारिवारिक जीवन
रिश्तों के लिहाज से आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है. गुरु के सप्तम भाव में होने से पति-पत्नी के बीच मतभेद बढ़ने की आशंका है. प्रेम संबंधों में भी ठंडापन या गलतफहमी आ सकती है. प्रेमी युगलों को आज धैर्य से काम लेना चाहिए. अविवाहित जातक, जिनके रिश्ते की बात चल रही है या सगाई हो चुकी है, उन्हें किसी के बहकावे में आकर अपने रिश्ते पर शक करने से बचना चाहिए, वरना संबंध टूटने की स्थिति बन सकती है.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज सिंह राशि के जातकों को पीली वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा. हल्दी की गांठ, पीले फूल या चने की दाल किसी पवित्र नदी में प्रवाहित करने से ग्रह दोषों का असर कम हो सकता है. इससे प्रेम संबंध, व्यापार, करियर और स्वास्थ्य में भी कुछ राहत मिलने की संभावना बनती है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-aaj-ka-singh-rashifal-29-december-2025-leo-horoscope-astrologer-and-gold-medalist-dr-basant-soni-astro-tips-local18-10008340.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version