Home Astrology घर का वास्तु बिगाड़ सकता है कूड़ेदान, गलत दिशा में रखने से...

घर का वास्तु बिगाड़ सकता है कूड़ेदान, गलत दिशा में रखने से बढ़ता है तनाव, जानें रखने का सही नियम और जगह

0
0


Last Updated:

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर और ऑफिस में रखा कूड़ेदान भी सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करता है. गलत दिशा में रखा डस्टबिन मानसिक तनाव, आर्थिक नुकसान और घर में अशांति का कारण बन सकता है. उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व जैसी दिशाओं में कूड़ेदान रखना अशुभ माना गया है. सही दिशा और साफ-सफाई से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है.

आमतौर पर देखा जाता है कि हर घर और ऑफिस में स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए लोग कूड़ापात्र जरूर रखते हैं. हिंदू धर्म में घर की सुख-शांति, धन-समृद्धि और सकारात्मक वातावरण के लिए वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व बताया गया है. वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में खुशहाली बनी रहती है. आमतौर पर लोग घर बनाते समय या सजाते समय बड़े सामानों की दिशा पर ध्यान देते हैं, लेकिन छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं. इन्हीं में से एक इंपोर्टेंट चीज कूड़ेदान यानी डस्टबिन है. वास्तु शास्त्र के अनुसार डस्टबिन की सही जगह तय करना भी उतना ही जरूरी माना गया है, क्योंकि इसका सीधा असर घर की शांति और आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है.

वास्तु शास्त्र में कूड़ेदान को नेगेटिव एनर्जी से जुड़ा माना गया है, क्योंकि इसमें घर का कचरा और बेकार वस्तुएं रखी जाती हैं. यदि कूड़ेदान गलत दिशा में रखा जाए, तो इससे घर में नेगेटिविटी बढ़ सकती है. इससे घर का माहौल अशांत रहने लगता है और बिना कारण तनाव बढ़ सकता है. कई बार घर के सदस्य आपस में चिड़चिड़े भी महसूस करने लगते हैं. इसलिए वास्तु के अनुसार कूड़ेदान का सही स्थान तय करना बहुत जरूरी माना गया है.

उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे पवित्र और पॉजिटिव ऊर्जा की दिशा माना जाता है. इस दिशा में कूड़ेदान रखना अशुभ माना गया है. ऐसा करने से घर के सदस्यों का मन अशांत रह सकता है और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. विशेष रूप से घर के मुखिया पर इसका अधिक असर पड़ता है. निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो सकती है और कामों में मन नहीं लग पाता. इसलिए इस दिशा में कभी भी कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

दक्षिण-पूर्व दिशा को अग्नि तत्व से जुड़ी दिशा माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में कूड़ेदान रखने से आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहती है. घर में आय होने के बावजूद पैसे टिक नहीं पाते और खर्चे लगातार बढ़ते चले जाते हैं. धीरे-धीरे आर्थिक संकट गहराने लगता है और कर्ज लेने की स्थिति भी बन सकती है. इससे घर के मुखिया को आर्थिक तनाव और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

उत्तर और पूर्व दिशा को प्रगति और उन्नति की दिशा कहा जाता है. इन दिशाओं में कूड़ेदान रखने से घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है. इससे घर में निराशा और उदासी का माहौल बना रह सकता है. उत्तर दिशा में कूड़ेदान रखने से नौकरी और करियर से जुड़े अच्छे अवसर कम हो सकते हैं. काम में रुकावटें आने लगती हैं और तरक्की की गति धीमी हो सकती है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार कूड़ेदान को हमेशा ऐसी जगह रखना चाहिए, जहां नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम हो. समय-समय पर कूड़ेदान को साफ करते रहना भी जरूरी बताया गया है. गंदा और भरा हुआ कूड़ेदान घर में नकारात्मकता बढ़ा सकता है. अगर वास्तु के नियमों का सही तरीके से पालन किया जाए, तो घर में सुख-शांति, धन और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और परिवार का जीवन खुशहाल रहता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

घर में अशांति और खर्च बढ़ने की वजह बन सकता है कूड़ेदान, जानें रखने का सही जगह


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-vastu-shastra-dustbin-right-direction-home-peace-wealth-negative-energy-effects-tips-local18-photogallery-9992667.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version