Home Astrology बेडरूम में पूजा घर: वास्तु शास्त्री अंशुल त्रिपाठी के सुझाव

बेडरूम में पूजा घर: वास्तु शास्त्री अंशुल त्रिपाठी के सुझाव

0
7


Last Updated:

Vastu Tips: कई बार घर में जगह की कमी के चलते हम बेडरूम में ही मंदिर या पूजा घर बनवा देते हैं. बे़डरूम में पूजा घर बनवाना सही है या नहीं इस बारे में वास्तुशास्त्र क्या कहता है आइए जानते हैं.

बेडरूम में पूजा घर बनाने से क्या आती है बड़ी मुसीबत, जानें क्या कहता है वास्तु

क्या बेडरूम में पूजा घर बनवाना सही है?

हाइलाइट्स

  • बेडरूम में पूजा घर बनाना उचित नहीं है.
  • बेडरूम में पूजा घर बनाना मजबूरी हो, तो दिशा का ध्यान रखें.
  • पूजा घर को पर्दे से ढककर रखें, पवित्रता बनी रहती है.

Puja Ghar In Bedroom: हिंदू धर्म में पूजा घर का विशेष महत्व है. इसे घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है. लेकिन आजकल शहरों में जगह की कमी के चलते लोग कई बार इसे बेडरूम में ही बनवा लेते हैं. वास्तु शास्त्री अंशुल त्रिपाठी बताते हैं कि बेडरूम में पूजा घर बनाना उचित नहीं है. लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में अगर ऐसा करना मजबूरी हो, तो कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है.

अंशुल त्रिपाठी के अनुसार, बेडरूम विश्राम का स्थान होता है, जबकि पूजा घर एक पवित्र और ऊर्जावान स्थान होता है. इन दोनों स्थानों के ऊर्जा स्तर में अंतर होने के कारण, इन्हें एक ही कमरे में रखना उचित नहीं माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है और घर के सदस्यों के जीवन में परेशानियां आ सकती हैं.

बेडरूम में पूजा घर बनाना मजबूरी है, तो इन बातों का रखें ध्यान:

दिशा: पूजा घर हमेशा बेडरूम के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में ही बनाना चाहिए. यह दिशा देवताओं की दिशा मानी जाती है और इसे सबसे शुभ माना जाता है.

पर्दे: बेडरूम में मंदिर बनाना ही पड़े, तो मंदिर के चारों ओर पर्दे लगाकर उसे ढक दें. सोने से पहले और उठने के बाद पर्दे को खोल दें. इससे पूजा स्थल की पवित्रता बनी रहती है.

बिस्तर की दिशा: इस बात का ध्यान रखें कि सोते समय आपके पैर मंदिर की तरफ न हों.

रंग: पूजा स्थल में सफेद या क्रीम रंग का ही प्रयोग करें.

विवाहित लोगों के बेडरूम में मंदिर नहीं होना चाहिए. अगर घर में दो कमरे हैं, तो बच्चों के कमरे में पूजा का स्थान बनाया जा सकता है. संभव हो तो बेडरूम में पूजा घर बनाने से बचें. अगर ऐसा करना अनिवार्य हो, तो ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रखकर आप नकारात्मक प्रभावों को कम कर सकते हैं.

homeastro

बेडरूम में पूजा घर बनाने से क्या आती है बड़ी मुसीबत, जानें क्या कहता है वास्तु


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-can-puja-room-kept-in-a-bedroom-know-what-to-say-vastu-shastra-8962321.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version