Home Astrology सुबह उठते ही देखते हैं परछाई या ये चीज़ें? भूलकर भी ना...

सुबह उठते ही देखते हैं परछाई या ये चीज़ें? भूलकर भी ना करें ऐसी गलती, वरना पूरा दिन हो सकता है खराब

0
5


हाइलाइट्स

कभी भी सुबह उठने के बाद सीधे तौर पर झूठे बर्तनों को नहीं देखना चाहिए.सुबह ऐसे बर्तनों को देखने या साफ करने से घर में दरिद्रता आती है.

Vastu Tips For Happiness : सनातन धर्म में सुबह के समय स्नान करने और ईश्वर पूजा का महत्व बताया गया है. कहा जाता है कि सुबह के समय सूर्य देव को जल अर्पित करने के बाद पूजा करने से घर में शुभता आती है. इस समय में देवी-देवता का ध्यान लगाने से आपके संकट दूर होते हैं और जीवन सुखमय होता है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको सुबह कुछ ऐसी चीजों को देखने से बचना चाहिए, जो ना सिर्फ आपकी सुबह बल्कि पूरा दिन ही खराब कर सकती हैं.

वास्तु शास्त्र में कई ऐसी बातों का उल्लेख मिलता है, जो आपकी जिंदगी में महत्व रखती हैं क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि आप सोकर उठते हैं और किसी ऐसी चीज को देखते हैं, जिससे आपको खुशी मिलती है और दिन अच्छा होता है. वहीं कई बार इसके विपरीत परिणाम भी मिलते हैं और आपके मन में नकारात्मकता आती है. ऐसे में आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में, जिन्हें सुबह देखने से बचना चाहिए. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

1. जूठे बर्तन
वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपको कभी भी सुबह उठने के बाद सीधे तौर पर जूठे बर्तनों को नहीं देखना चाहिए. यदि रात के समय जूठे बर्तन होते हैं तो उन्हें तुरंत साफ करके ही सोना चाहिए क्योंकि सुबह ऐसे बर्तनों को देखने या साफ करने से घर में दरिद्रता आती है.

2. बंद या खराब घड़ी
आपको कभी भी सुबह उठने के बाद बंद या खराब घड़ी को नहीं देखना चाहिए. ऐसी घड़ी को कभी भी अच्छा नहीं माना गया है और जब आप इसे देखते हैं तो आपको जीवन में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

3. किसी की परछाई
यदि आप सुबह उठते हैं और अपनी या फिर किसी अन्य व्यक्ति की परछाई को देखते हैं तो इसे अच्छा नहीं माना गया है. ऐसा कहा जाता है कि इस गलती के कारण आपके कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है, जिससे आपका दिन खराब हो सकता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-vastu-tips-do-not-look-at-these-things-as-soon-as-you-wake-up-in-morning-otherwise-your-day-may-be-spoiled-8816963.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version