Home Astrology Aaj Ka Kumbh Rashifal 24 January 2026: कुंभ राशि वाले आज सेहत...

Aaj Ka Kumbh Rashifal 24 January 2026: कुंभ राशि वाले आज सेहत पर दें ध्यान, कामकाज में मिलेगी राहत, बस न करें ये काम – Chhattisgarh News

0
1


Aaj Ka Kumbh Rashifal 24 January 2026 : छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या एवं टैरो रीडर शक्ति बताती हैं कि कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा. एक ओर जहां स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है, वहीं दूसरी ओर लंबे समय से अटके हुए मामलों में निर्णय और राहत मिलने के योग बन रहे हैं. पारिवारिक सहयोग आपके लिए संबल बनेगा और सही वाइब्रेशन के साथ आगे बढ़ने पर जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे.

स्वास्थ्य राशिफल: मौसम बदलने से बढ़ सकती है परेशानी

कुंभ राशि वालों का आज स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है. मौसम में बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम, सिरदर्द और पैरों में दर्द की शिकायत बनी रह सकती है. ऐसे में लापरवाही न करें, खुद का खास ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें.

करियर और कार्यक्षेत्र: नई जिम्मेदारियां और अधिकारियों का सहयोग

आज आपको नए विचार और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और नई जिम्मेदारियां भी सौंपी जा सकती हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं, हालांकि व्यापार में प्रतिस्पर्धा से दूरी बनाकर रखें.

फाइनेंस राशिफल: अटके पैसों को लेकर रहेगा तनाव

वित्तीय मामलों में कुछ चीजें अभी अटकी हुई नजर आ रही हैं, जिससे मानसिक तनाव और संघर्ष महसूस हो सकता है. इस समय जरूरी है कि आप धैर्य रखें और परिवार के साथ समय बिताएं, ताकि मानसिक संतुलन बना रहे. जैसा वाइब्रेशन आप देंगे, वैसी ही एनर्जी आपकी लाइफ में लौटकर आएगी.

पारिवारिक जीवन: मिलेगा पूरा साथ और सहयोग

परिवार में आपका नियंत्रण बना रहेगा और हर तरफ से सहयोग प्राप्त होगा. घर का माहौल सकारात्मक रहेगा, जिससे आप कठिन समय में भी खुद को मजबूत महसूस करेंगे.

शनि की चाल और सावधानी का संकेत

राशि स्वामी शनि मार्गी चल रहे हैं. इस कारण बिना वजह विवाद, झगड़े या किसी भी प्रकार के टकराव से बचें. अपनी बुद्धि से किए गए गलत निर्णय नुकसान और निराशा दे सकते हैं. कोई विपरीत समाचार मिलने पर अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है, इसलिए सतर्क रहें.

उपाय और शुभ संकेत
लकी नंबर: 5
लकी कलर: लाल और पीला

उपाय: हनुमान जी के मंदिर दर्शन करें, चमेली और गुड़ के तेल का दीपक जलाएं, चने का भोग लगाएं, चींटियों और कबूतरों को दाना खिलाएं, इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aquarius-horoscope-today-health-alert-local18-ws-ln-10100940.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version