Last Updated:
Aaj Ka Kumbh Rashifal 28 January 2026: आज कुंभ राशि वालों के लिए धन लाभ और सफलता के संकेत हैं. रुका हुआ पैसा मिलने और पुराने निवेश से फायदा होने की संभावना है. करियर में नए अवसर मिलेंगे, लेकिन लव लाइफ में संयम रखना जरूरी है. स्वास्थ्य और रिश्तों में सावधानी बरतें तो दिन लाभकारी रहेगा.
Aaj Ka Kumbh Rashifal 28 January 2026 : आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए भाग्य परिवर्तन और सकारात्मक परिणाम लेकर आया है. छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्या एवं टैरो रीडर शक्ति के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति आपकी जिंदगी में नया अध्याय जोड़ने जा रही है. लंबे समय से जिन कार्यों में रुकावट आ रही थी, अब उनमें सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, रुका हुआ धन प्राप्त होने के संकेत हैं और पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना भी प्रबल है.
करियर और आर्थिक स्थिति में सुधार
आज कुंभ राशि वालों के लिए नई योजनाएं बनेंगी और कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. नौकरी और व्यवसाय दोनों ही क्षेत्रों में मान-सम्मान बढ़ेगा. जिन प्रयासों का परिणाम अब तक नहीं मिल पा रहा था, उनमें अब सफलता की उम्मीद दिखाई दे रही है. धन, कर्म और कीर्ति में वृद्धि के योग बने हुए हैं.
ग्रह-नक्षत्रों का सहयोग बढ़ाएगा भाग्य
आज आपकी राशि से पंचम भाव में गुरु और राहु का योग तथा उच्च राशि में चंद्रमा का संचार हो रहा है, जो भाग्य वृद्धि का संकेत देता है. इस योग के प्रभाव से शत्रुओं की चिंता समाप्त होगी और प्रबल विरोधियों के होते हुए भी अंत में विजय प्राप्त होगी। जीवन में हर्ष और मंगलमय परिवर्तन देखने को मिलेंगे.
पारिवारिक जीवन और यात्रा योग
पारिवारिक जीवन आज सुखद रहने वाला है. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और कहीं घूमने-फिरने या यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है. भाई-बहनों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.
स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्क
स्वास्थ्य के लिहाज से आज थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है. सिर और पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है, वहीं आंखों से जुड़ी परेशानी भी महसूस हो सकती है. ऐसे में दूध में हल्दी मिलाकर पीना लाभकारी रहेगा, जिससे दर्द और थकान में राहत मिल सकती है.
लव लाइफ में संयम जरूरी
लव लाइफ में आज थोड़ा संयम रखना आवश्यक है. पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद या विवाद की स्थिति बन सकती है. ऐसे में बहस से बचें और शांत रहकर बातचीत करें. पार्टनर की सलाह को ध्यान से सुनना रिश्तों को मजबूत बनाएगा.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aquarius-horoscope-today-january-28-2026-you-may-receive-pending-funds-today-avoid-doing-certain-things-aquarius-and-new-paths-to-success-will-open-up-local18-ws-l-10113434.html
