homevideos
कब है जया एकादशी 28 या 29 जनवरी? जानें तारीख, व्रत कथा, पूजा विधि, पारण विधि
Jaya Ekadashi Vrat 2026 Date: माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी का पर्व मनाया जाता है, इस बार यह शुभ तिथि 29 जनवरी दिन गुरुवार को है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जया एकादशी तिथि का व्रत करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और व्यक्ति जन्म-मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है. इस बार जया एकादशी पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व भी बढ़ गया है. जया एकादशी व्रत में पूजा पाठ करने के बाद कथा का पाठ किया जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को पूजा में तुलसी दल और तिल अर्पित करने का विशेष महत्व है. साथ ही जया एकादशी व्रत का पारण 30 जनवरी, शुक्रवार को सुबह 9 बजकर 30 मिनट से पहले करना उत्तम रहेगा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
