Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 13 December 2025 : मेष राशि के जातक आज बड़ों की बातों को नजरअंदाज न करें. हो सकता है कि उनकी बातों से ही आपका कोई बिगड़ता हुआ काम बन जाए. आवेग पर काबू रखें. बिना मतलब किसी से बहस नहीं करें, खासकर जो आपके अपने हैं. आज ठंडी चीजों को खाने से बचे. कोई ऐसा चीज न खाएं, जिससे एलर्जी होती हो.
हड़बड़ी ठीक नहीं
विंध्यधाम ज्योतिषी अखिलेश अग्रहरि Bharat.one से बताते हैं कि मेष राशि के लिए आज चंद्रमा धन के भाव में हैं. इससे धन लाभ के साथ आत्मविश्वास बढ़ेगा. मंगल ग्रह आपकी ऊर्जा को बढ़ाएंगे. आज व्यवसाय में नए प्रयोगों से धन अर्जित करेंगे. नए ग्राहक जुड़ सकते हैं, जो लंबे वक्त तक आपसे व्यवसाय करेंगे. ऑफिस में दिन अच्छा गुजरेगा. मीटिंग में आपके बताए आइडिया की तारीफ हो सकती है. सभी आपके कामों से प्रभावित रहेंगे. साथी कर्मचारी खूब तारीफ करेंगे. निवेश के लिए दिन अनुकूल है. ऐसी योजना में निवेश करें, जिससे दीर्घकालीन फायदा हो. आवेग पर काबू रखें. हड़बड़ी में कोई फैसला नहीं लें वरना नुकसान हो सकता है.
बातों से बढ़ेगा प्यार
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज वाणी से प्रेम बढ़ जाएगा. प्रेमिका आपकी बातों से मोहित रहेगी औए उनमें खोई हुई नजर आएगी. अविवाहित लोगों का आकर्षण बढ़ेगा. उनकी बातचीत भी आगे बढ़ेगी. नए रिश्ते भी आ सकते हैं और बात आगे बढ़ सकती है. परिवार में तालमेल बढ़ेगा. बुजुगों से सलाह मिल सकती है. अनुभव से भरे हुए सलाह आपके लिए फायदेमंद होंगे.
कैसी रहेगी सेहत
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा. हालांकि, गले और गर्दन से जुड़ी हुई दिक्कतें आपको परेशान कर सकती हैं. लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने के लिए योग करें. सुबह उठकर टहलें और ध्यान करें. इससे मानसिक शांति मिलेगी. ऊर्जा और उत्साह भी बरकरार रहेगा. मेष राशि के लिए आज का शुभ अंक 2 और भाग्यांक 8 रहेगा. शुभ अंक सफेद और गुलाबी रहेगा. आज के दिन चावल या सफेद रंग से बनी हुई मिठाई दान करें. इससे भाग्योदय होगा और आर्थिक समस्या दूर होगी. भगवान को सफेद फूल अर्पित करें और ओम लक्ष्मी नमो नमः का 21 या 111 बार जाप करें. लाभ मिलेगा.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mesh-rashifal-13-december-today-aries-horoscope-in-hindi-love-career-business-big-deal-local18-ws-e-9956517.html
