Home Astrology Aaj Ka Panchang 2024: पौष अखुरथ संकष्टी चतुर्थी आज, गणेश जी पूजा...

Aaj Ka Panchang 2024: पौष अखुरथ संकष्टी चतुर्थी आज, गणेश जी पूजा से सफल होंगे सभी कार्य, जानें मुहूर्त, योग, राहुकाल और दिशाशूल

0
5



आज का पंचांग, 18 दिसंबर 2024: आज पावन पवित्र पौष माह के कृष्ण पक्ष की तृतीय तिथि, पुष्य नक्षत्र, एन्द्र योग, विष्ट करण, बुधवार दिन और उत्तर दिशाशूल है. आज के दिन लोग व्रत रखकर विघ्नहर्ता श्रीगणेश जी की पूजा-अर्चना करते हैं. इस दिन पूजा करने से गणपति बप्पा के आशीर्वाद से बिगड़े काम बन जाते हैं. जीवन में सुख और समृद्धि के साथ शुभ और ज्ञान भी बढ़ता है. पूजा के समय गणेश जी को दूर्वा की कम से कम 21 गांठ अर्पित करें और मोदक या फिर मूंग के लड्डू का भोग लगाएं. गणेश जी को सिंदूर अर्पित करने से कार्य सफल होते हैं. गणेश पूजा के समय गणपति स्तोत्र या गणेश चालीसा का पाठ करें.

बुधवार का व्रत और गणेश पूजा करने से कुंडली का बुध दोष भी खत्म होता है. आज आप बुध के बीज मंत्र ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः का जाप करें. बुध दोष से मुक्ति और बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए आज आप किसी गरीब ब्राह्मण को हरे रंग के वस्त्र, कांसे के बर्तन, हरे फल, हरी सब्जियां, हरी मूंग आदि का दान कर सकते हैं. बुध के मजबूत होने से बुद्धि तेज होती है. तर्क शक्ति में बढ़ोत्तरी होती है. बिजनेस करने वाले जातकों को लाभ होता है. वैदकि पंचांग से जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, राहुकाल, दिशाशूल आदि.

आज का पंचांग, 18 दिसंबर 2024

आज की तिथि- तृतीय – 10:08 ए एम तक, फिर चतुर्थी
आज का नक्षत्र- पुष्य – 12:59 पी एम तक, उसके बाद आश्लेषा
आज का करण- विष्टि – 10:08 ए एम तक, बव – 10:28 पी एम तक
आज का योग- एन्द्र – 07:33 पी एम तक
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- कर्क

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 07:08 ए एम
सूर्यास्त- 05:27 पी एम
चन्द्रोदय- 08:26 पी एम
चन्द्रास्त- 09:50 ए एम, 19 दिसंबर
ऋतु- हेमंत

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त: 11:57 ए एम से 12:38 पी एम तक
कुलिक: 11:57 पी एम से 12:38 पी एम तक
कंटक: 16:05 ए एम से 04:46 पी एम तक
राहु काल: 12:17 पी एम से 01:35 पी एम तक
यमघण्ट: 09:12 ए एम से 09:53 ए एम तक
यमगण्ड: 08:25 ए एम से 09:43 ए एम तक
गुलिक काल: 11:00 ए एम से 12:17 पी एम तक
दिशाशूल- उत्तर



.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/aaj-ka-panchang-18-december-2024-paush-month-tratiya-muhurat-andra-yoga-rahu-kaal-disha-shool-8901605.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version