Home Food 1 Simple trick to remove Ghun kide in Rice: बार-बार सुंडी, घुन...

1 Simple trick to remove Ghun kide in Rice: बार-बार सुंडी, घुन से भर जाता है चावल का डिब्बा, इस 1 ट्रिक से होगा काम तमाम

0
0


How to remove weevils from rice: घर में चावल, गेहूं, कई तरह के अनाज हर कोई रखता है. चावल तो हर घर में बनता है. कुछ लोग तो बार-बार मार्केट से चावल लाने के झंझट से बचने के लिए एक ही बार में 10-15 किलो खरीद कर चावल रख लेते हैं. खासकर, छोटे शहरों, ग्रामीण इलाकों में. कई बार इस अनाज में प्रॉपर धूप ना लगे तो ये बंद-बंद स्मेल करने लगते हैं. नमी के कारण ये खराब होने लगते हैं और इनमें सफेद छोटे-छोटे कीड़े, सुंडी Sundi (घुन) लगने शुरू हो जाते हैं. एक बार घुन, कीड़े लग जाएं तो चावल की खुशबू कम हो जाती है. पकने के बाद ये खाने में उतने अच्छे भी नहीं लगते हैं. ऐसे में चावल को सुंडी यानी घुन, कीड़ों से बचाए रखने के लिए आप ये आसान सा 1 घरेलू नुस्खा जरूर आजमाकर देखिए.

इस एक सस्ते ट्रिक से चावल में नहीं लगेंगे घुन, कीड़े 
आप एक बार में 5-10 किलो चावल खरीद कर रख लिए हैं और उसमें अब आपको एक-दो घुन, कीड़े भी नजर आ रहे हैं. यदि आप आज से ही घरेलू टिप्स को आजमाएंगे नहीं तो धीरे-धीरे करके इन सुंडी की संख्या बढ़ती चली जाएगी. कुछ लोग सोचते हैं कि अनाज में कीड़े सिर्फ गर्मी के मौसम में ही लगते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. अगर पहले से ही घुन, कीड़े लगे हुए हैं तो इनकी संख्या बढ़ती ही चली जाएगी.

एक उपाय है बड़ा धांसू
सबसे पहले आप दो-तीन साफ सूखा टिशू पेपर लें. इसमें एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर डालें. अब 4-5 लौंग, साबुत 10-12 काली मिर्च के दाने और आधा चम्मच चीनी डाल दें. अब टिशू पेपर को मोड़कर अच्छी तरह से रबर या धागे से बांध दें. अब इस पोटली को चावल के डिब्बे के अंदर डालकर रख दें. आप देखेंगे कि सारे घुन भी गायब हो जाएंगे और सालों साल तक एक भी कीड़े इसमें नजर नहीं आएंगे. आप ये नुस्खा ट्राई करके जरूर देखिए.

इसके अलावा आप चावल, गेहूं या दालों को भी कीड़ों, घुन से बचाने के लिए ये सस्ते उपाय आजमाकर देख सकते हैं-

-अगर चावल, दाल, गेहूं के डिब्बे या कंटेनर का ढक्कन खुला रखते हैं, टाइट बंद नहीं करते हैं तो उसमें नमी के कारण भी कीड़े लगने शुरू हो जाते हैं. हमेशा अनाज को सूखे हाथों से निकालें और ढक्कन टाइट बंद करें.

-अगर घुन दिख रहे हैं तो चावल को धूप में अच्छी तरह से फैला कर कुछ घंटे के लिए रख दें. इससे वे निकल जाएंगे.

-चावल, दाल, गेहूं के डिब्बे में आप लौंग के कुछ दाने डालकर रखें. कीड़े, घुन कभी नहीं लगेंगे. सूखी हल्दी की गांठें भी डालने से कीड़े नहीं लगते हैं.

– नीम की सूखी पत्तियां, बोरिक पाउडर की पोटली भी आप डालकर देखिए. रिजल्ट पॉजिटिव मिलेगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/tips-and-tricks-how-to-remove-weevils-from-rice-with-this-simple-trick-chawal-will-not-get-infested-with-ghun-kide-for-years-rice-store-hack-in-hindi-9981257.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version