Home Astrology Best Mulank for Friendship: इस मूलांक वाले को जरूर बनाएं अपना दोस्त,...

Best Mulank for Friendship: इस मूलांक वाले को जरूर बनाएं अपना दोस्त, चाहे कैसे भी हों हालात, हर मुश्किल घड़ी में देते हैं साथ!

0
0


Last Updated:

Sache Dost ka Mulank: अंक ज्योतिष की मदद से आप जान सकते हैं कि किस जन्म तिथि या मूलांक का व्यक्ति सच्चा दोस्त है? मूलांक 1 से लेकर 9 में केवल एक मूलांक ऐसा है, जिससे जुड़े लोग सच्चे दोस्त होते हैं. वे हर मुश्किल घड़ी में अपने दोस्त की मदद करते हैं. आइए अंक ज्योतिष से जानते हैं सच्चे दोस्त वाला मूलांक कौन सा है, जो कभी धोखा नहीं देता है.

जन्म तिथि या मूलांक के अनुसार सच्चा दोस्त कौन है?

Sache Dost ka Mulank: हर व्यक्ति के दोस्त होते हैं. कुछ लोगों के दोस्तों की संख्या बहुत होती है, तो कुछ लोगों का फ्रेंड सर्कल छोटा होता है, कुछ लोगों को गिने-चुने ही दोस्त पसंद होते हैं, कहने का मतलब यह है कि उनके दोस्त गिनती के ही होते हैं, 1, 2, 4 या 5 टाइप. लेकिन हर कोई चाहता है कि उसका मित्र हमेशा उसके बुरे वक्त में उसका साथ दे. बुरा वक्त चाहें धन संकट का हो या ​फिर भावनात्मक रिश्ते में अलगाव का. लेकिन आपने देखा होगा कि सभी दोस्त आपकी मदद नहीं करते हैं, कुछ आपके सुख के साथी तो होते हैं, लेकिन दुख आते ही ऐसे गायब हो जाते हैं कि जैसे गधे के सिर से सींग.

अंक ज्योतिष में सबसे भरोसेमंद मूलांक

अंक ज्योतिष शास्त्र में लोगों की जन्म तिथि को देखकर यह बात जान सकते हैं कि वह व्यक्ति कैसा होगा? आप अपने दोस्तों की जन्म तिथि को देखकर यह बात पता कर सकते है कि उनमें सबसे अधिक भरोसेमंद दोस्त कौन है? अंक ज्योतिष में मूलांक 3 वालों को सबसे भरोसेमंद व्यक्ति माना जाता है. ये लोग दूसरों के राज को छिपा कर रखते हैं. इन लोगों की समझ बहुत उच्च स्तर की होती है. ये दूसरों की चालाकी को आसानी से समझने में माहिर होते हैं. समाने से आपको पता भी नहीं चलेगा और ये आपके व्यवहार से मन की बात समझ लेंगे.

मूलांक 3 वाले होते हैं सच्चे दोस्त

मूलांक 3 वाले लोग ऐसे होते हैं कि इनको दूसरों की मदद करना पसंद होता है. आप किसी मुश्किल में हों और आपका कोई मूलांक 3 वाला दोस्त है तो उसे एक बार कॉल करके देखें. आपसे कई महीने से बात नहीं हुई हो, फिर भी आप कॉल करेंगे तो वो सामने से आपको मदद करेगा. समय चाहे जो हो. उसकी मदद आर्थिक या जिस स्तर की हो, वह आपके लिए खड़ा होगा. इसलिए कहा जाता है कि हर व्यक्ति को किसी न किसी मूलांक 3 वाले को अपना फ्रेंड जरूर बनाना चाहिए.

देव गुरु बृहस्पति का मूलांक है 3

  • मूलांक 3 के स्वामी ग्रह देव गुरु बृहस्पति हैं.
  • ये लोग बहुत ही अच्छे मित्र होते हैं और ये दूसरों को सुझाव बहुत अच्छा देते हैं.
  • ये दूसरों की भावनाओं की कद्र करते हैं और उनकी बातों को पूरी तसल्ली से सुनते हैं.
  • कब क्या कहना है और किससे कहना है? ये सब चीजें इनको पता होती हैं.
  • ये लोग दूसरों को धोखा नहीं देते हैं.
  • दूसरों की गलतियों को माफ कर देते हैं.
  • इस मूलांक के लोगों को नैतिक, विधि विधान, धर्म से संंबंधित मार्ग पर ही चलना चाहिए. अगर ये इससे हटते हैं तो इनको स्वयं नुकसान होता है.

कैसे पता करें मूलांक 3 वाले मित्र?

आपको मूलांक 3 वाला दोस्त कौन है? इसका पता लगाना बहुत आसान है. इसके लिए आपको अपने दोस्त के जन्म की तारीख को देखना होगा. यदि उसका जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 3 होगा. इस जन्म तिथि के लोग सच्चे दोस्त साबित होते हैं.

About the Author

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi Bharat.one Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-loyal-numerology-number-best-friends-by-birth-date-10261139.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version