Home Astrology Dhanu Rashifal Today get support from your family love marriage

Dhanu Rashifal Today get support from your family love marriage

0
1


Last Updated:

आज के दिन धनु राशि के जातकों को भी इसका भरपूर फायदा मिलने वाला है. उन्होंने कहा कि आज के दिन धनु राशि के जातकों के जीवन में तरक्की के अवसर बनने वाले हैं. उन्होंने कहा कि उनके कार्य क्षेत्र में आज इन्हें तरक्की …और पढ़ें

X

धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन 

हाइलाइट्स

  • धनु राशि के जातकों को तरक्की के अवसर मिलेंगे.
  • प्रेम विवाह में परिजनों का सहयोग मिलेगा.
  • खानपान पर ध्यान दें, सेहत बिगड़ सकती है.

जमुई:- 29 मार्च 2025 को रेवती नक्षत्र में ब्रह्म योग का शुभ संयोग बन रहा है. आज के दिन विभिन्न राशि के जातकों पर भगवान शनि देव की कृपा बरसने वाली है. आज इन राशि के जातकों के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. इन्हें हम हर काम में मनचाही सफलता हासिल होगी. बिजनेस करने वाले लोगों को आज जबर्दस्त आर्थिक लाभ हो सकता है.

ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा Bharat.one को बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को भी इसका भरपूर फायदा मिलने वाला है. उन्होंने कहा कि आज के दिन धनु राशि के जातकों के जीवन में तरक्की के अवसर बनने वाले हैं. उन्होंने कहा कि उनके कार्य क्षेत्र में आज इन्हें तरक्की मिलेगी. हालांकि आज इन्हें व्यर्थ के तनाव से बचना चाहिए. आज इन्हें अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए.


प्रेम विवाह करने में परिजनों का मिलेगा सहयोग 

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातक अगर प्रेम-विवाह करने वाले हैं, तब इन्हें अपने परिजनों का सहयोग मिलेगा. आप अगर किसी से प्यार करते हैं, तो आज आप अपने दिल की बात कह सकते हैं. प्रेम के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य ने कहा कि आपकी बातचीत करने की कला से लोग आज काफी प्रभावित रहेंगे. आज आपके बात करने के कारण लोगों का प्रभाव पर काफी अच्छा पड़ेगा. आप अपने व्यवहार से लोगों को अपनी बात मनवा सकते हैं. उन्होंने कहा कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में काफी सफलता मिलेगी.

खानपान पर दें ध्यान, तो अच्छी रहेगी सेहत 
ज्योतिषाचार्य ने Bharat.one को बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए. अन्यथा आज इन्हें सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि आज नौकरी में सकारात्मक सोच और संपर्क के कारण आपका काम बनेगा. आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि धनु राशि के जातकों को आज भगवान सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए. ऐसा करना उनके लिए फायदेमंद रह सकता है. आज के दिन धनु राशि के जातकों के लिए शुभ अंक 5 है.

homeastro

सिंगल लोगों के लाइफ में आज हो सकती है प्यार की इंट्री, मिलेगा पैसा ही पैसा

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-sagittarius-horoscope-today-aaj-dhanu-rashifal-love-career-business-attention-to-your-diet-local18-9135818.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version