Last Updated:
Griha Pravesh Muhurat 2026 Dates: नए साल 2026 का शुभारंभ हो गया है. हालांकि इस समय खरमास चल रहा है, जिसकी वजह से शुभ कार्य नहीं हो सकते हैं. इसमें गृह प्रवेश भी शामिल है. जो लोग नए साल में अपने नए घर में गृह प्रवेश करना चाहते हैं तो उनको पूरी जनवरी इंतजार ही करना होगा क्योंकि जनवरी में गृह प्रवेश का कोई शुभ मुहूर्त नहीं है. साल 2026 में गृह प्रवेश का मुहूर्त फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, नवंबर और दिसंबर में है. 12 महीने में 8 महीने ही गृह प्रवेश के मुहूर्त है. आइए जानते हैं नए साल में गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त के बारे में.
नए साल में फरवरी में गृह प्रवेश के 7 मुहूर्त हैं, वहीं मार्च में 6 गृह प्रवेश मुहूर्त, अप्रैल में 1 गृह प्रवेश मुहूर्त, मई में 3 गृह प्रवेश मुहूर्त, जून में भी 3 गृह प्रवेश मुहूर्त, जुलाई में भी 3 गृह प्रवेश मुहूर्त, नवंबर में 6 गृह प्रवेश मुहूर्त और दिसंबर में 8 गृह प्रवेश मुहूर्त हैं.
पंचांग के अनुसार फरवरी में गृह प्रवेश मुहूर्त 6, 11, 19, 20, 21, 25 और 26 तारीख को है.
अप्रैल में गृह प्रवेश का केवल 1 ही शुभ मुहूर्त है. 20 अप्रैल को गृह प्रवेश मुहूर्त है.
मई में गृह प्रवेश के लिए 3 शुभ मुहूर्त हैं. गृह प्रवेश मुहूर्त 4, 8 और 13 मई को है.
जून में भी केवल 3 ही गृह प्रवेश मुहूर्त हैं. 24, 26 और 27 अप्रैल को गृह प्रवेश मुहूर्त है.
जुलाई में गृह प्रवेश के लिए 3 मुहूर्त हैं. आप 1, 2 और 6 जुलाई को गृह प्रवेश कर सकते हैं. अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में गृह प्रवेश मुहूर्त नहीं है.
नवंबर में गृह प्रवेश के कुल 6 मुहूर्त हैं. गृह प्रवेश मुहूर्त 11, 14, 20, 21, 25 और 26 नवंबर को है.
साल के अंतिम माह दिसंबर में गृह प्रवेश के सबसे अधिक 8 मुहूर्त हैं. गृह प्रवेश मुहूर्त 2, 3, 4, 11, 12, 18, 19 और 30 दिसंबर को है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/dharm/griha-pravesh-muhurat-2026-dates-january-to-december-auspicious-time-for-house-warming-days-in-new-year-check-calendar-ws-e-10023287.html
