Last Updated:
Hanuman ji ki photo lagane ke niyam: इस साल हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल शनिवार को है. यदि आप भी हनुमान जी तस्वीर या मूर्ति इस हनुमान जन्मोत्सव पर लगाना चाहते हैं तो आपको कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए.आइए जान…और पढ़ें

हनुमान जी की फोटो लगाने के नियम.
Hanuman ji ki photo lagane ke niyam: हनुमान जन्मोत्सव को हनुमान जयंती के नाम से भी जानते हैं. इस साल हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल शनिवार को है. इस दिन लोग व्रत रखकर हनुमान जी की विधिपूर्वक पूजा करते हैं. हनुमान भक्त इस अवसर पर अपने घर में बजरंगबली की मूर्ति या तस्वीर लगाते हैं. यदि आप भी हनुमान जी तस्वीर या मूर्ति इस हनुमान जन्मोत्सव पर लगाना चाहते हैं तो आपको कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए. हनुमान जी मूर्ति या तस्वीर लगाने में गलती होती है तो उससे आपको हानि हो सकती है. आइए जानते हैं कि हनुमान जी की तस्वीर लगाने में कौन सी गलती नहीं करनी चाहिए.
हनुमान जी की फोटो लगाने में न करें ये गलती
1. आपको भूलकर भी हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर को अपने बेडरुम में नहीं लगानी चाहिए. वीर हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी हैं, ऐसे स्थान पर तस्वीर लगाने से आपको दोष लगेगा. आप पाप के भागी बन सकते हैं.
2. कुछ लोग जगह के अभाव में सीढ़ी के नीचे या पास में पूजा स्थान बना देते हैं. ऐसी जगह पर हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर भूलकर भी न लगाएं. यह हनुमान जी का अपमान है. उस सीढ़ी पर रोज पैर रखकर आप चलेंगे और हनुमान जी या अन्य देवी देवता उसके नीचे रहेंगे, ये दोषपूर्ण होगा.
3. रसोईघर में या शौचालय के पास भी हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति नहीं होनी चाहिए. इस बात का ध्यान रखें.
4. आप उस स्थान पर हनुमान जी की मूर्ति न लगाएं, जहां पर आप पैर आगे करके बैठते हैं. आपका या किसी और का पैर हनुमान जी की ओर न हो. ऐसी दिशा में भी मूर्ति या तस्वीर न लगाएं.
5. जो लोग वैवाहिक जीवन में हैं और वे सोने या मूंगे का लॉकेट गले में पहनते हैं, ऐसे लोग रात को सोते समय लॉकेट को गले से निकालकर एक ओर रख दें. उसे अगले दिन फिर पहनें. इसका कारण ब्रह्मचर्य से जुड़ा है. जो ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करते हैं, उनको ऐसा नहीं करना है.
6. हनुमान जी की तस्वीर लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि प्रभु राम की तस्वीर से ऊपर उनकी फोटो या मूर्ति न हो क्योंकि वे प्रभु राम के सेवक हैं, सेवक का पद नीचे और प्रभु का ऊपर होता है.
7. यदि आप हनुमान जी की तस्वीर लगा रखे हैं तो कभी भी गुस्से पूजा न करें.
8. हनुमान जी की पूजा में चरणामृत का उपयोग नहीं किया जाता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/dharm/hanuman-janmotsav-2025-hanuman-ji-ki-photo-lagane-ke-niyam-avoid-these-6-mistakes-to-hang-lord-hanuman-images-at-home-9165402.html