Home Astrology hath me padhai ki rekha palmistry | हाथ में शिक्षा की रेखा

hath me padhai ki rekha palmistry | हाथ में शिक्षा की रेखा

0
4


हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की तर्जनी अंगुली के ठीक नीचे गुरु पर्वत होता है. गुरु पर्वत का संंबंध देव गुरु बृहस्पति से माना जाता है. गुरु पर्वत की बनावट, उस पर आने वाली लाइनें और उस पर बनने वाले चिह्न के कई मतलब होते हैं. उनको देख करके लोगों के भविष्य के जीवन के बारे में विचार करते हैं. ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को शिक्षा से भी संबंधित माना जाता है. आइए जानते हैं कि हाथ में शिक्षा की रेखा कहां होती है?

हाथ में शिक्षा की रेखा

आपको अपने हाथ में शिक्षा की रेखा देखनी है तो आपको सबसे पहले अपने दाहिने हाथ की हथेली को देखना होगा. अब आप ये देखें कि आपकी तर्जनी अंगुली और अनामिका अंगुली यानि रिंग फिंगर कैसे हैं? अगर आपकी तर्जनी अंगुली अनामिका अंगुली से छोटी है तो आपका गुरु कमजोर है. ऐसे लोग शिक्षा के क्षेत्र में पीछे रहते हैं. ऐसे लोग जब पढ़ाई करते हैं तो उनका मन एकाग्र नहीं होता है, उनके मन में भटकाव अधिक होते हैं. सबकुछ होने के बाद भी आपकी शिक्षा में कसर बाकी रह जाती है.

ऐसे ही जिन लोगों की तर्जनी अंगुली अनामिका अंगुली से बड़ी होती है, ऐसे लोग बचपन से ही काफी जागरूक और परिपक्व होते हैं. कहने का मतलब यह है कि आप अपनी उम्र से अधिक का अनुभव और ज्ञान रखते हैं. ऐसे लोग गंभीरता के साथ पढ़ाई करते हैं. ये लोग एकाग्र मन से पढ़ाई करते हैं. ये लोग बहुत ही स्वाभिमानी होते हैं. ऐसे लोगों की शिक्षा बहुत अच्छी होती है.
जिन लोगों का गुरु पर्वत उभरा हुआ हो, लालिमा लिए हो तो ऐसे लोग ज्ञानी बहुत होते हैं. लोग इनसे सुझाव लेने आते हैं और ये बहुत ही अच्छे सुझाव देते हैं. जिन लोगों के गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान होता है, वे लोग शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत बहुत करते हैं, लेकिन उस हिसाब से उनको उपलब्धि नहीं मिलती है. आपको 100 प्रतिशत परिणाम नहीं मिलता है.

जिन लोगों के हाथ के अंगूठे के पहले पर्व पर यव का निशान बनता है तो यह लोग भी काफी समझदार होते हैं और इनके पास तीव्र बुद्धि होती है. ये लोग ज्ञानी होते हैं. ये लोग अच्छी शिक्षा पाते हैं. यव के अलावा अंगूठे पर पर्व के जैसी और रेखाएं हैं तो ये लोग भी बहुत अच्छे पढ़े लिखे हो सकते हैं.

यदि जीवन रेखा पर गुरु पर्वत के पास त्रिकोण बन रहा है, या जीवन रेखा से निकल कर कुछ सीधी लाइन गुरु पर्वत पर जा रही हैं तो ऐसे व्यक्ति भी अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं. गुरु पर्वत पर बना त्रिकोण भी उत्तम शिक्षा प्राप्ति का संकेत है. जिस शिक्षा को प्राप्त किया है, उसमें व्यक्ति आगे बढ़ेगा, सफलता प्राप्त करेगा.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-hath-me-padhai-ki-rekha-palmistry-know-from-hand-of-line-about-education-success-in-studies-ws-ekl-9562463.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version