Home Astrology Jaladhari importance। जलाधारी का महत्व

Jaladhari importance। जलाधारी का महत्व

0
3


Last Updated:

Shivling Worship At Home: घर में शिवलिंग पर जलाधारी की जरूरत इसलिए नहीं होती क्योंकि वह चलित होता है और आसानी से साफ किया जा सकता है. मंदिर में शिवलिंग स्थाई होता है, इसलिए वहां जलाधारी आवश्यक होती है. सबसे अहम…और पढ़ें

घर में शिवलिंग पर जलाधारी रखना जरूरी है? मंदिर-घर के शिवलिंग में क्या अंतर?शिवलिंग पूजा विधि
Shivling Worship At Home: भारत की धार्मिक परंपराओं में शिवलिंग की पूजा का खास महत्व है. मंदिर हो या घर, शिवलिंग को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है. मंदिरों में आपने देखा होगा कि शिवलिंग के साथ जलाधारी जरूर होती है, जिस पर जल, दूध या अन्य वस्तुएं चढ़ाकर भगवान शिव का अभिषेक किया जाता है. लेकिन जब बात घर में रखे गए शिवलिंग की आती है, तो अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर घर में जलाधारी क्यों जरूरी नहीं होती? कई लोग भ्रमित भी हो जाते हैं कि बिना जलाधारी शिवलिंग रखना सही है या नहीं. इस सवाल का जवाब बहुत ही आसान और सीधा है, जिसे समझना जरूरी है ताकि पूजा में कोई संदेह न रहे. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी से.

मंदिर और घर के शिवलिंग में फर्क
मंदिर में स्थापित शिवलिंग को स्थाई माना जाता है. वहां हर दिन भक्तों की भीड़ होती है और शिवलिंग पर लगातार जल, दूध और अन्य चीजें चढ़ाई जाती हैं. इसी वजह से मंदिर में जलाधारी लगाई जाती है ताकि सारा जल और तरल पदार्थ एक दिशा में बह सके और मंदिर परिसर साफ-सुथरा बना रहे.
वहीं घर का शिवलिंग चलित माना जाता है. यानी उसे आप कभी भी स्थानांतरित कर सकते हैं – पूजा थाली में रख सकते हैं, धो सकते हैं और वापस अपनी जगह पर रख सकते हैं. इसलिए घर में जलाधारी का होना अनिवार्य नहीं माना जाता.

किस तरह का शिवलिंग घर में रखा जा सकता है?
घर में शिवलिंग रखने के लिए नरवदेश्वर शिवलिंग, पारद शिवलिंग, मार्बल, तांबे या पीतल का शिवलिंग रखा जा सकता है. आकार चाहे छोटा हो या बड़ा, सबसे जरूरी है कि उसे साफ-सुथरे और पवित्र स्थान पर स्थापित करें.

जलाधारी लगाने का विकल्प
अगर कोई व्यक्ति चाहे तो घर में भी जलाधारी लगा सकता है. इसमें कोई रोक नहीं है. यह पूरी तरह आपकी श्रद्धा और सुविधा पर निर्भर करता है. लगाना चाहें तो भी सही, न लगाना चाहें तो भी पूजा पूरी मानी जाएगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

घर में शिवलिंग पर जलाधारी रखना जरूरी है? मंदिर-घर के शिवलिंग में क्या अंतर?


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/rules-of-worshiping-shiva-kya-ghar-ke-shivling-par-jaladhani-rakhna-zaruri-hai-ws-ekl-9568101.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version