Last Updated:
Gen Z प्रोटेस्ट के दौरान काठमांडू का हिल्टन होटल आगजनी में जल गया, जिससे नेपाल की प्रतिष्ठा और पर्यटन उद्योग को बड़ा झटका लगा है.

हिल्टन होटल काठमांडू शहर में स्थित था और इसे नेपाल का सबसे लग्ज़री और प्रीमियम होटल माना जाता था. अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों और डिप्लोमैट्स के लिए यह पहली पसंद रहा है. यह होटल अपने बेहतरीन लोकेशन, शानदार सुविधाओं और विश्वस्तरीय आतिथ्य सेवा के लिए जाना जाता था. राजधानी में होने के कारण यह बिजनेस मीटिंग्स, कॉन्फ्रेंस और हाई-प्रोफाइल इवेंट्स की भी मेजबानी करता था.
हिल्टन होटल की खासियत
हिल्टन होटल नेपाल की पहचान और आधुनिक आतिथ्य का प्रतीक माना जाता था. यहां आलीशान रूम्स, मल्टी-कुज़ीन रेस्टोरेंट्स, रूफटॉप बार, स्पा, फिटनेस सेंटर और स्विमिंग पूल जैसी सारी प्रीमियम सुविधाएं मौजूद थीं.
एक रात ठहरने का कितना था खर्च?
हिल्टन होटल में ठहरना आम पर्यटक के बस की बात नहीं थी. यह होटल खासकर हाई-प्रोफाइल मेहमानों, बिज़नेस टाइकून और विदेशी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय था. रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां एक रात रुकने का खर्च लगभग ₹15,000 से ₹25,000 भारतीय रुपये (नेपाली मुद्रा में लगभग 24,000 से 40,000 NPR) तक आता था. प्रीमियम सुइट्स और लग्जरी रूम्स की कीमत इससे भी कहीं ज्यादा थी, जिसमें सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ प्राइवेट बटलर और एक्सक्लूसिव सर्विस उपलब्ध कराई जाती थी. नेपाल में प्रदर्शनकारी जिस तरह गुस्से में सड़कों पर उतरे, उसका खामियाजा हिल्टन जैसे प्रतिष्ठित होटल को भी भुगतना पड़ा. देखते ही देखते यह पांच सितारा होटल आग की लपटों में घिर गया और पूरी इमारत काले धुएं से ढक गई. यह घटना न केवल नेपाल की अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदेह है, बल्कि पर्यटन उद्योग पर भी बड़ा असर डालेगी.
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-gen-z-protest-kathmandu-hilton-hotel-burned-tourism-crisis-ws-kl-9606593.html