Last Updated:
Health Tips And Tricks: डॉक्टर उमेश यादव के अनुसार जीरे का गुनगुना पानी पाचन, मेटाबॉलिज्म, ब्लड शुगर और डिटॉक्स में लाभकारी है, नियमित सेवन से शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान रहता है.
आयुर्वेदिक डॉक्टर उमेश यादव बताते हैं कि जीरे का गुनगुना पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है. यह पाचन क्रिया को सुधारता है और खाने को जल्दी पचाने में मदद करता है. मेटाबॉलिज्म तेज होने से वजन नियंत्रित रखने में आसानी होती है. इसके नियमित सेवन से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और मोटापे की समस्या भी कम हो सकती है.
जीरा पाचन संबंधी दिक्कतों को कम करने में सहायक है. यह पाचन एंजाइमों की सक्रियता बढ़ाकर अपच और गैस की परेशानी को दूर करता है. इसके लगातार सेवन से पेट स्वस्थ रहता है और सूजन की समस्या घटती है. डॉक्टरों का कहना है कि जीरे का पानी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है. यह लीवर और किडनी की सफाई करता है और हल्के डिटॉक्सीफायर के रूप में शरीर को ताजगी और ऊर्जा प्रदान करता है.
ब्लड शुगर और सूजन में राहत
जीरे का सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है. खासकर डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए सुबह खाली पेट जीरे का गुनगुना पानी पीना लाभकारी होता है. यह शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है और रोगों से बचाव करता है. जीरे में पाए जाने वाले सूजनरोधी गुण जोड़ों और शरीर के अन्य हिस्सों की सूजन को कम करते हैं. इससे शरीर के अंदरूनी रोगों में राहत मिल सकती है.
नियमित सेवन से फायदे
डॉक्टर उमेश यादव बताते हैं कि सुबह खाली पेट जीरे का गुनगुना पानी पीने से शरीर कई तरह से लाभान्वित होता है. यह पाचन को सुधारता है, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है और विषैले तत्वों को बाहर निकालने का काम करता है. नियमित सेवन से बीमारियों से बचाव होता है और व्यक्ति स्वस्थ व ऊर्जावान जीवन जी सकता है.
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल… और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-health-tip-drink-this-water-empty-stomach-in-the-morning-helps-reduce-blood-sugar-levels-also-detoxifies-your-body-local18-ws-kl-9605298.html
