Home Astrology Mithun Rashi: मुश्किल भरा रहेगा आज का दिन, कारोबार और प्रेम संबंधों...

Mithun Rashi: मुश्किल भरा रहेगा आज का दिन, कारोबार और प्रेम संबंधों में होंगे बदलाव

0
11


Agency:Bharat.one Uttar Pradesh

Last Updated:

Gemini Horoscope: प्रेम संबंधों में भी किसी तीसरे व्यक्ति के कारण खटपट के योग हैं. आज दोपहर 12:00 से शाम 5:00 बजे तक का समय आपके लिए काफी मुश्किल भरा रहेगा.

X

25 जनवरी शनिवार को मिथुन राशिफल 

हाइलाइट्स

  • मिथुन राशि के लिए आज का दिन संघर्ष भरा रहेगा,
  • कारोबार और प्रेम संबंधों में बदलाव के योग हैं,
  • दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक का समय मुश्किल भरा रहेगा,

हरिद्वार. आज 25 जनवरी शनिवार का दिन है. मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन संघर्ष भरा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आज धन हानि होने के योग हैं. आज अनावश्यक रूप से आपका धन खर्च हो सकता है. जहां पर जरूरत ना हो या फिर स्वास्थ्य को लेकर अनावश्यक रूप से धन खर्च होने के योग हैं. कारोबार, बिजनेस आदि में नुकसान हो सकता हैं जिससे अनावश्यक रूप से आपका धन खर्च हो सकता है. वैवाहिक संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन कार्यक्षेत्र को लेकर आज आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. वहीं प्रेम संबंधों में भी किसी तीसरे व्यक्ति के कारण खटपट के योग हैं. आज दोपहर 12:00 से शाम 5:00 बजे तक का समय आपके लिए काफी मुश्किल भरा रहेगा. आज आपको संयम, सावधानी और समझदारी से अपने संबंधों का खास ख्याल रखना होगा.

लव राशिफल: मिथुन राशि के लव राशिफल को लेकर हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा Bharat.one को बताते हैं कि आज 25 जनवरी शनिवार का दिन आपके वैवाहिक संबंधों के लिए समय रहने वाला है. आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय जरूर बताएंगे जिससे आने वाले समय के लिए कोई प्लानिंग बन सकती है या फिर आपका बाहर घूमने का प्लान बन सकता है. 25 जनवरी शनिवार का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा नहीं है. किसी तीसरे व्यक्ति के कारण आपके संबंधों में तकरार, विवाद, तनाव आदि होने के योग हैं. आज आपको अपने प्रेम संबंधों को लेकर खास ख्याल रखना होगा. यदि आप अपने प्रेमी या प्रेमिका से कोई बात करना चाहते हैं तो आज का दिन छोड़ दें. यदि आज आप प्रेमी के साथ कोई भी बात करेंगे तो आपका विवाद घटने की बजाय बढ़ेगा.

करियर राशिफल: पंडित शशांक शेखर शर्मा मिथुन राशि के कैरियर राशिफल को लेकर Bharat.one को बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए मुश्किल भरा रहेगा. दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक का समय आपके लिए अनुकूल नहीं है. यदि आज आपका इंटरव्यू है तो भगवान गणेश को मीठा भोग लगाकर ही इंटरव्यू देने जाएं. ऐसा करने से आपको सफलता मिलेगी. आप कहीं पर नौकरी करते हैं तो अपने सहयोगियों और सीनियर के साथ आपकी बहस हो सकती है. हो सके तो आज अपनी वाणी पर विराम रखें और जितना भी आप कम बात करेंगे उतना आपको लाभ होगा.

व्यावसायिक राशिफल: कारोबार बिजनेस व्यापार आदि को लेकर पंडित शशांक शेखर शर्मा Bharat.one को बताते हैं की मिथुन राशि की जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में धन हानि के योग हैं. आज का दिन काफी कठिनाई भरा रहने वाला है. आज आपको कार्य क्षेत्र व्यापार, बिजनेस, कारोबार, जॉब आदि में धन हानि हो सकती है और धन हानि होने के कारण दिनभर आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. 25 जनवरी शनिवार का दिन आपके लिए आर्थिक नुकसान के योग भी लेकर आया है. दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आपको बिजनेस, व्यापार, कारोबार, दुकान और जॉब में आर्थिक नुकसान होने के योग हैं. साथ ही अनावश्यक रूप से आज आपका धन खर्च हो सकता है. आज दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आपको संयम, सावधानी और समझदारी का परिचय देना होगा.

Note: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर +91 7895714521 और+91 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

homeastro

Mithun Rashi: मुश्किल भरा रहेगा दिन, कारोबार और प्रेम संबंधों में होंगे बदलाव

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-gemini-horoscope-today-will-be-a-difficult-day-there-will-be-changes-in-business-and-love-affairs-local18-8983913.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version