Home Astrology Namak Ke Upay: नमक के डिब्बे में छुपाकर रख दें ये चीज,...

Namak Ke Upay: नमक के डिब्बे में छुपाकर रख दें ये चीज, चमक जाएगा भाग्य, घर में हमेशा रहेगा मां लक्ष्मी का वास !

0
8


Last Updated:

Namak Ke Upay: नमक न केवल खाने में उपयोगी होता है, बल्कि यह आर्थिक स्थिति को भी दर्शाता है. वास्तु शास्त्र में इसे बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है. अगर इसे सही विधि के साथ प्रयोग किया जाए तो यह आपके जीवन में चम…और पढ़ें

घर के नमक के डिब्बे में छुपाकर रख दें ये चीज, घर में रहेगा लक्ष्मी का वास !

नमक के उपाय आपकी किस्मत बदल सकते हैं.

हाइलाइट्स

  • घर के नमक के डिब्बे में लौंग रखने से लक्ष्मी का वास होता है.
  • शनिवार और मंगलवार को दही में काला नमक मिलाकर खाएं.
  • गुरुवार को छोड़कर नहाने के पानी में सफेद नमक मिलाएं.

Namak Ke Upay: क्या आपने अपने घर में एक अलग नमक का डिब्बा रखा है? अगर नहीं है तो जल्द ही इसका इंतज़ाम कर लीजिए. आज हम आपको एक ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद उपयोगी है. अगर इस उपाय को सही विधि-विधान और श्रद्धा से किया जाए तो यह कई परेशानियों से छुटकारा दिला सकता है. नमक को शुद्धिकरण का प्रतीक माना जाता है. इसका उपयोग नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए किया जाता है. इस उपाय से आपके घर में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और और घर में सुख-समृद्धि का वास होगा. इस बारे में बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य अशोक कुमार शास्त्री.

नमक का चमत्कारी उपाय
आपको सिर्फ अपने घर के नमक के डिब्बे में लौंग रखनी हैं. ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आर्शीवाद आपको प्राप्त होगा. इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. घर का नमक का डिब्बा खाली रहता है तो घर की बरकत समाप्त हो जाती है और आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है. इसलिए यह जरूरी है कि नमक का डिब्बा कभी खाली न रहे.

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: रसोईघर में भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नहीं तो घर में आ जाएगी दरिद्रता!

शनिदोष और मंगलदोष के लिए उपाय

  • शनिवार और मंगलवार को जब भी दही खाएं उसमें थोड़ा काला नमक जरूर मिला लें.
  • अगर आपकी कुंडली में शनि या मंगल दोष है या साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा है तो इस उपाय को करने से दोष का प्रभाव कम हो जाएगा.

दुर्भाग्य दूर करने का उपाय

बृहस्पतिवार को छोड़कर रोज़ नहाने के पानी में एक चम्मच सफेद नमक मिला लें.

इसे लगातार 21 दिनों तक करें. इससे जीवन की परेशानियां दूर होंगी और दुर्भाग्य से मुक्ति मिलेगी.

ये भी पढ़ें- Surya Grahan 2025 Tips For Kids: कल लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, दुष्प्रभाव से बच्चों को कैसे बचाएं? इन बातों का रखें ध्यान

घर की सफाई और नमक का उपयोग

  • गुरुवार के दिन घर में पोछा न लगाएं.
  • बाकी दिनों में जब भी घर में पोछा लगाएं तो पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक मिला लें. इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.
  • अगर आप बहुत मेहनत करने के बावजूद फल नहीं पा रहे हैं तो यह उपाय जरूर करें.

गुरुवार का विशेष उपाय

  • गुरुवार की रात सोने से पहले एक चम्मच सफेद नमक को गंगाजल में मिलाकर एक कांच के गिलास में रखें.
  • इस गिलास को लाल कपड़े से ढक दें और अपने कमरे के किसी भी कोने में रख दें.
  • हर 15 दिन बाद इस पानी को बदलें और उसमें फिर से एक चम्मच नमक डालें.

ऐसा करने से अगर आपके ऊपर कोई दोष या नकारात्मक प्रभाव होगा तो वह समाप्त हो जाएगा और मेहनत का पूरा फल मिलने लगेगा. इससे आर्थिक तंगी दूर होगी और धन आगमन के नए रास्ते खुलेंगे.

homeastro

घर के नमक के डिब्बे में छुपाकर रख दें ये चीज, घर में रहेगा लक्ष्मी का वास !


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-salt-remedies-for-prosperity-astrological-tips-for-home-namak-ke-upay-totke-9134319.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version