Last Updated:
New Year Mantra 2026: नए साल 2026 का शुभारंभ होने में अब 6 दिन बचे हैं. 1 जनवरी 2026 को जैसे से घड़ी की सुइयां 00:01 एएम बजाएंगी, नववर्ष का शुभारंभ हो जाएगा. नए साल के पहले दिन गुरुवार व्रत और गुरु प्रदोष व्रत है. नए साल की शुरुआत शुभ योग में होगी और रात में रवि योग भी बना है. हर व्यक्ति को उम्मीद है कि नया साल उसके लिए नए अवसर, उन्नति और सफलता लेकर आएगा. उनका जीवन खुशहाल होगा. आप चाहते हैं कि आपकी लाइफ में नए साल में सफलता, उन्नति और खुशहाली आए तो उससे पहले जान लें नए साल के पहले दिन का महामंत्र.
1. ॐ गं गणपतये नमो नम- गणेश जी सभी देवों में प्रथम पूज्य हैं, वे विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं. वे सफलता और शुभता प्रदान करते हैं. आप नए साल के पहले दिन स्नान के बाद गणेश जी की पूजा करें. उसके बाद गणेश जी के मनोकामनापूर्ति मंत्र का जाप कर सकते हैं. इस मंत्र में गणेश जी का बीज मंत्र गं भी शामिल है. आपको नए साल में जिस भी कार्य में सफलता प्राप्त करनी है या जो भी शुभ मनोकामना है, उसकी पूर्ति करनी है तो इस मंत्र का जाप करें.
2. ॐ नम: शिवाय- नए साल के पहले दिन प्रदोष व्रत हैं, जिसमें भगवान शिव की पूजा का विधान है. इस दिन आप सुबह में स्नान के बाद शिव पूजा करें. सबसे पहले शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करें. चंदन, अक्षत्, बेलपत्र, भांग, मदार पुष्प, धूप, दीप, फल, शहद आदि अर्पित करके पूजा करें. फिर रुद्राक्ष की माला से ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें. यह सभी कष्टों को दूर करके सफलता, उन्नति, सुख, संतान आदि प्रदान करने वाला है. आप नम: शिवाय मंत्र का भी जाप कर सकते हैं.
इसके अलावा आप लघु मृत्युंजय मंत्र ॐ जूं सः माम् पालय पालय सः जूं ॐ या महामृत्युंजय मंत्र ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥ का जाप कर सकते हैं.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google
3. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय- नए साल का पहला दिन गुरुवार है. गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करते हैं. श्रीहरि इस सृष्टि के पालनहार हैं. वे सभी जीवों का कल्याण करने वाले हैं. जो वैष्णव जन हैं या भगवान विष्णु की भक्ति करते हैं, वे नए साल के पहले दिन भगवान विष्णु की पूजा पंचामृत, तुलसी के पत्ते, पीले फूल, अक्षत्, धूप, दीप आदि से करें. फिर हल्दी या तुलसी की माला से ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें. यह मंत्र आपके सभी शुभ मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला है.
4. ॐ क्लीं कृष्णाय नमः- नए साल के शुभारंभ पर विष्णु पूजा के बाद भगवान श्रीकृष्ण के ॐ क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र का जाप करें. यह मंत्र सफलता प्रदान करने वाला है. सभी प्रकार के कष्ट और संकटों से मुक्ति के लिए आप ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने, प्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः मंत्र का जाप कर सकते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-new-year-2026-1st-day-mantra-for-success-and-happiness-photogallery-ws-e-10001230.html
