Home Lifestyle Health सर्दियों में बच्चों को रोज सिर्फ दूध देना ही काफी है…? सही...

सर्दियों में बच्चों को रोज सिर्फ दूध देना ही काफी है…? सही समय और मात्रा जानना भी है जरूरी!

0
0


Why Is It Important To Give Milk To Children : दूध पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. सर्दियों में दूध को गुड़, खजूर और केसर के साथ भी पिया जाता है. हालांकि, बड़ों के मुकाबले बच्चों को दूध पिलाने पर ज़्यादा ध्यान दिया जाता है, क्योंकि बच्चे तेज़ी से बढ़ते हैं और मज़बूत जोड़ों और हड्डियों के लिए दूध बहुत ज़रूरी होता है. हर बच्चे को किस तरह का दूध देना चाहिए, और क्या उन्हें रोज दूध देना सही है? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से…

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक हर बच्चा बच्चे का डाइजेस्टिव सिस्टम अलग-अलग हो सकता है. इसलिए, उन्हें दूध पीने के लिए ज़बरदस्ती न करें. पहले, उनके डाइजेशन को समझें. सही तरह का दूध, सही मात्रा में और सही समय पर पीने से ही सही पोषण मिलता है. पहले समझते कि दूध क्यों जरूरी है.

बच्चों को दूध देना क्यों है जरूरी?
बढ़ते बच्चों में जोड़ों को मज़बूत बनाने, लंबाई बढ़ाने और दांतों के विकास के लिए दूध ज़रूरी है, लेकिन बच्चों के लिए इसे रोज़ पीना ज़रूरी नहीं है. बच्चों का डाइजेस्टिव सिस्टम बहुत सेंसिटिव होता है, इसलिए उन्हें रोज़ दूध देना हमेशा सही नहीं होता.

बच्चों को दूध कब नहीं देना चाहिए
अब सवाल यह है कि क्या बच्चों को दूध देना चाहिए. अगर बच्चों को बार-बार खांसी, पेट फूलना, गैस, पेट खराब होना या भूख न लगने जैसी दिक्कतें होती हैं, तो उन्हें दूध नहीं देना चाहिए. ये लक्षण बताते हैं कि बच्चों को दूध पचाने में दिक्कत हो रही है. बच्चों का डाइजेस्टिव सिस्टम बड़ों के मुकाबले कमजोर होता है, और दूध पचाने के लिए उनके पेट को बहुत ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है. दूध को पचाने में कम से कम 3-4 घंटे लगते हैं. ऐसी स्थिति में बच्चों को दूध न दें.

बच्चों को गुनगुना दूध देना चाहिए
एक्सपर्ट का मानना है बच्चों को हमेशा गुनगुना दूध दें. गुनगुना दूध पीने से गैस और पेट फूलने की समस्या कम होती है और शरीर भी गर्म रहता है. दूसरा, बच्चों को रात में दूध न दें. क्योंकि रात में फिजिकल एक्टिविटी कम होती है, इसलिए बच्चों को दूध पचाने में दिक्कत हो सकती है. तीसरा, बच्चों को सादा दूध न दें. दिन भर दूध में केसर, हल्दी या अदरक मिलाकर दें। इससे बच्चों को दूध पचाने में मदद मिलेगी.

Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह एक्सपर्ट्स से बातचीत पर आधारित है. यह सामान्य जानकारी है, पर्सनल सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए News-18 जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-when-should-milk-not-be-given-to-children-knowing-the-right-time-and-quantity-bachhon-ko-doodh-kab-dena-chahiye-in-hindi-ws-e-10001286.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version