Home Astrology Tulsi puja benefits and benefits। तुलसी पूजा के नियम और फायदे

Tulsi puja benefits and benefits। तुलसी पूजा के नियम और फायदे

0
1


Last Updated:

Tulsi Puja Rituals: तुलसी का पौधा सिर्फ एक साधारण पौधा नहीं, बल्कि घर में सुख, शांति और धन की बरकत लाने वाला है, अगर आप नीचे बताई गई 5 बातों का पालन करते हैं तो न सिर्फ आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी बल्क…और पढ़ें

तुलसी रखी है तो रोज़ करें ये काम, भूल से भी न करें 2 गलतियां, होगा बड़ा नुकसानतुलसी से धन लाभ
Tulsi Puja Rituals: भारतीय घरों में तुलसी के पौधे का होना सिर्फ धार्मिक मान्यता नहीं बल्कि आस्था और विश्वास का प्रतीक भी है. माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है. तुलसी को शुभ, पवित्र और समृद्धि देने वाली मानी गई है. यही वजह है कि ज्यादातर लोग इसे आंगन, बालकनी या छत पर लगाते हैं, लेकिन केवल तुलसी लगाना ही काफी नहीं है, इसके साथ कुछ नियम और परंपराएं भी जुड़ी हुई हैं, अगर इन्हें ध्यान से अपनाया जाए तो घर में सुख-समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और धन की बरकत हमेशा बनी रहती है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी से तुलसी से जुड़ी 5 जरूरी बातें.

1. तुलसी को रोज जल चढ़ाएं
तुलसी के पौधे को हर दिन जल देना बेहद शुभ माना गया है. सुबह स्नान के बाद तुलसी पर जल चढ़ाकर परिक्रमा करने से घर का वातावरण पवित्र रहता है और मन में सकारात्मकता आती है. नियमित रूप से जल अर्पित करने से पौधा हरा-भरा रहता है और मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है.

2. रविवार और एकादशी को तुलसी को न छुएं
शास्त्रों के अनुसार रविवार और एकादशी के दिन तुलसी का स्पर्श करना, जल देना या पत्ते तोड़ना वर्जित माना गया है. रविवार भगवान सूर्य को और एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन तुलसी को छूना भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का अपमान माना जाता है. इसलिए इन दिनों तुलसी को जल न दें.
3. तुलसी की मंजरी समय पर हटा दें
तुलसी के पौधे में जब मंजरी (फूल) अधिक आने लगे तो उसे हटा देना चाहिए. मंजरी आने पर तुलसी की ऊर्जा पूजा के लिए कम असरदार हो जाती है. सूखी मंजरी को हटाने से पौधा लंबे समय तक ताजगी बनाए रखता है और घर में सकारात्मकता बढ़ती है. यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सुख-समृद्धि को बनाए रखने में मदद करता है.

4. तुलसी के पास शिवलिंग न रखें
ज्योतिष के अनुसार तुलसी और शिवलिंग को पास-पास रखना शुभ नहीं होता. तुलसी माता लक्ष्मी का रूप मानी जाती है और यह भगवान विष्णु को अर्पित की जाती है, जबकि शिव पूजा में तुलसी पत्र का उपयोग नहीं होता, अगर तुलसी और शिवलिंग को एक साथ रखा जाए तो घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है.

5. शुक्रवार को तुलसी में दूध चढ़ाएं
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है. इस दिन तुलसी पर दूध अर्पित करना बेहद शुभ फल देने वाला होता है. ऐसा करने से चंद्रमा मजबूत होता है और घर में बरकत बनी रहती है. माना जाता है कि इससे धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और तिजोरी कभी खाली नहीं होती.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

तुलसी रखी है तो रोज़ करें ये काम, भूल से भी न करें 2 गलतियां, होगा बड़ा नुकसान


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-tulsi-puja-rituals-how-to-do-know-the-right-method-and-its-benefits-ws-ekl-9577677.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version