Home Culture Valentine Special: 14 फरवरी को मनाया जाएगा मातृ-पितृ दिवस, राजस्थान के सभी...

Valentine Special: 14 फरवरी को मनाया जाएगा मातृ-पितृ दिवस, राजस्थान के सभी सरकरी स्कूलों में जारी हुआ आदेश, भारतीय संस्कृति से जोड़ने की मुहिम

0
9


Agency:Bharat.one Rajasthan

Last Updated:

Valentine Special: प्रदेश के समस्त स्कूलों में इस बार 14 फरवरी को मातृ-पितृ दिवस का आयोजन किया जाएगा. शिक्षा विभाग ने इस दिन को वैलेंटाइन दिवस की बजाय भारतीय संस्कृति से विद्यार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य से य…और पढ़ें

वेलेंटाइन डे पर सरकार का अनोखा फरमान जारी, स्कूलों में मातृ-पितृ दिवस का आयोजन

सभी स्कूलों में वेलेंटाइन डे पर यह दिवस मनाया जाएगा

हाइलाइट्स

  • राजस्थान के स्कूलों में 14 फरवरी को मातृ-पितृ दिवस मनाया जाएगा
  • शिक्षा विभाग ने वेलेंटाइन डे की जगह मातृ-पितृ दिवस का निर्णय
  • बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का प्रयास

बीकानेर. वेलेंटाइन डे को लेकर लोगों में हमेशा खासा उत्साह रहता है और हर कोई इसे अपने तरीके से मनाता है. बीकानेर में इस बार स्कूलों में वेलेंटाइन डे को लेकर एक अनोखा आदेश जारी हुआ है. जारी हुए आदेश के मुताबिक अब सभी स्कूलों में 14 फरवरी को मातृ-पितृ दिवस मनाया जाएगा.

14 फरवरी को मनाया जाएगा मातृ-पितृ दिवस
शिक्षा विभाग ने इस दिन को वेलेंटाइन डे की बजाय भारतीय संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से मातृ-पितृ दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है. हर साल 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाने के कारण युवाओं में इसका खास क्रेज देखा जाता है, लेकिन इस बार शिक्षा विभाग ने बच्चों को पाश्चात्य संस्कृति से हटाकर भारतीय संस्कृति और संस्कार से जोड़ने का प्रयास किया है.

भारतीय संस्कृति से जुड़ेंगे बच्चे
इसको लेकर प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने एक आदेश जारी किया है और प्रदेश के सभी संयुक्त निदेशकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है. हालांकि, इस आदेश में मातृ-पितृ दिवस मनाने के लिए कोई विशेष गाइडलाइन नहीं दी गई है, लेकिन यह स्पष्ट किया गया है कि इस दिन को सम्मानजनक तरीके से मनाने की दिशा में स्कूलों में आयोजन किया जाए. इस वेलेंटाइन डे को मातृ-पितृ दिवस के रूप में मनाने से बच्चों में माता-पिता के प्रति भाव और भी गहरा और मजबूत रिश्ता बनेगा. ऐसे में बच्चे भारतीय संस्कृति से जुड़ पाएंगे.

भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से होगा
इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से परिचित कराना है, ताकि वे पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से बच सकें. बीकानेर में वेलेंटाइन डे को लेकर युवा कई तरह के कार्यक्रम रखते हैं और इसे हर बार अनोखे तरीके से मनाने की होड़ मची रहती है. ऐसे में इस तरह के आदेश से युवा और बच्चों को पाश्चात्य संस्कृति से दूरी बनाने और भारतीय संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा.

homelifestyle

वेलेंटाइन डे पर सरकार का अनोखा फरमान जारी, स्कूलों में मातृ-पितृ दिवस का आयोजन


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/culture-valentines-day-will-be-celebrated-in-the-schools-of-rajasthan-a-confluence-of-indian-culture-and-traditions-on-14-february-local18-ws-b-9030195.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version