Last Updated:
Mahashivratri Utsav 2026 : भारत मंडपम में 14 फरवरी को टेक्नो-कल्चरल महाशिवरात्रि उत्सव होगा, जिसमें 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन, विश्वनाथ रैंप शो, भस्म होली, पुष्प वर्षा और 3D महादेव दर्शन होंगे.
नई दिल्ली : महाशिवरात्रि पर पहली बार इस साल देश की राजधानी दिल्ली में एक ऐसा भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसमें महादेव स्वयं आपको दर्शन देंगे. आपकी मनोकामना सुनेंगे और अलग-अलग राज्यों में मौजूद 12 ज्योतिर्लिंग के आप एक ही जगह दर्शन कर सकेंगे. इसके साथ ही महादेव का फैशन शो देख सकेंगे और शिव पार्वती का पवित्र प्रेम भी आपको 14 फरवरी को देखने को मिलेगा.
महाशिवरात्रि पर होगा उत्सव
यह सब कुछ संभव होगा टेक्नो-कल्चरल महाशिवरात्रि उत्सव के जरिए. जो कि भारत मंडपम में 14 फरवरी को शाम 5:00 बजे शुरू होगा और रात 10:00 बजे तक चलेगा. पहली बार इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और 3D एनीमेशन का इस्तेमाल करके लोगों को भारत मंडपम में साक्षात महादेव के दर्शन कराए जाएंगे. यह जानकारी पीस प्रोग्राम दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की साध्वी तपेश्वरी भारती और साध्वी डॉ. निधि भारती ने दी है.
उन्होंने भारत मंडपम में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी और साथ ही यह भी बताया कि इस भव्य कार्यक्रम में 9 फीट ऊंची एलईडी डिजिटल शिवलिंग की स्थापना होगी. हाई डेफिनेशन प्रोजेक्शन मैपिंग के माध्यम से लोग उस शिवलिंग पर 12 ज्योतिर्लिंगों के दिव्य दर्शन कर सकेंगे और भजन क्लबिंग और भक्ति पर आधारित अंताक्षरी होगी. महादेवों के अनूठे नाम की यह अंताक्षरी होगी. इसके अलावा ड्रोन के जरिए भक्तों पर पुष्प वर्षा भी यहां पर की जाएगी. यह अद्भुत कार्यक्रम वैलेंटाइन डे के दिन और महाशिवरात्रि की पूर्ण संध्या पर आयोजित हो रहा है.
विश्वनाथ का विश्व स्वरूप रैंप शो
इस दौरान उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में विश्वनाथ का विश्व स्वरूप एक दिव्या रैंप शो का आयोजन किया जाएगा. मानव मॉडल और प्रतीकात्मक फॉर्मेशन के माध्यम से तिब्बत से लेकर जापान और इंडोनेशिया से लेकर नेपाल तक के महादेव के स्वरूप का यहां फैशन शो होगा. ताकि लोग देख सकें और जान सके.
इसके अलावा मौन शिवालियों की सनातन गूंज होगी, जिसमें महादेव के तीसरी आंख के न्यूरोलॉजिकल आयामों को उद्घाटित किया जाएगा, जिसके जरिए यहां मौजूद लोग यह जान सकेंगे कि तृतीय नेत्र पर केंद्रित साधना किस प्रकार मानसिक स्पष्टता, मस्तिष्क की सक्रियता और आंतरिक जागरूकता को बढ़ाती है. इसमें अमरनाथ, कैलाश और केदारनाथ जैसे पावन तीर्थ की एक सिनेमैटिक वीडियो यात्रा भी सम्मिलित होगी जिसमें आप उनको देख सकेंगे.
भस्म होली होगी खास
उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम में महादेव के नाम की सुरमई शाम होगी और इसके अलावा इसमें भस्म होली भी होगी. इस भस्म होली की जो रात है. वह कई जगहों से मंगाई गई है. इस वजह से यह कार्यक्रम बेहद खास है. वहीं, प्रवेश द्वार से ही लोगों को महादेव की भव्य नगरी महसूस होने लग जाएगी. इस कार्यक्रम में क्योंकि प्रवेश द्वार को ही बेहद खूबसूरत बनाया गया है. यहां पर नंदी जी भी बनाए गए हैं. काफी विशाल महादेव भी खुद प्रकट होंगे, आपकी मनोकामना सुनने के बाद और आपको दर्शन देंगे. इसीलिए इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग लोग पहुंचेंगे.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
