Home Dharma Ashtami Durga Puja Vrat 2024: महाअष्टमी पर मां दुर्गा को कब भरे...

Ashtami Durga Puja Vrat 2024: महाअष्टमी पर मां दुर्गा को कब भरे खोइछा, इन चीजों की होगी जरूरत, जानें विधि

0


Last Updated:

Ashtami Durga Puja Vrat 2024: शारदीय नवरात्र के दौरान माँ दुर्गा का खोइछा भरने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस साल खोइछा भरने का दिन 30 सितंबर 2025 (मंगलवार) है. जानें शुभ मुहूर्त…

दरभंगा. शारदीय नवरात्र के दौरान मां दुर्गा का खोइछा भरने की परंपरा सदियों पुरानी है. यह दिन नवरात्रि के नौ दिनों में विशेष माना जाता है, जब सुहागन महिलाएं मां दुर्गा को खोइछा  भरती हैं. इस साल खोइछा भरने का शुभ मुहूर्त और दिन निम्नलिखित है:

खोइछा भरने का दिन और शुभ मुहूर्त
इस साल खोइछा भरने का दिन 30 सितंबर 2025, मंगलवार को होगा. सूर्योदय के बाद, लगभग प्रातः 6:15 बजे से 7:25 बजे तक खोइछा भरने का मुहूर्त है, जो एक अच्छा मुहूर्त माना जाता है. द्वितीय अर्ध पहर में 9:15 बजे से 11:59 बजे तक खोईच भरने का सबसे उत्तम मुहूर्त है. वैकल्पिक समय: यदि आप इन मुहूर्तों में नहीं भर सकते हैं, तो आप 1:54 बजे तक किसी भी समय खोइछा भर सकते हैं.

इस नवरात्रि की तिथियां और महत्व जानिए यहां
नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर 2025 से होगी और इसका समापन 2 अक्टूबर 2025 को दशहरा के दिन होगा. महाअष्टमी 30 सितंबर को और महानवमी 1 अक्टूबर को मनाई जाएगी. नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और प्रत्येक दिन का विशेष महत्व होता है.

शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा का खोइछा भरने की परंपरा का पालन करने के लिए, आपको 30 सितंबर 2025 को मंगलवार के दिन शुभ मुहूर्त में भरना होगा. यह एक महत्वपूर्ण अवसर है जब सुहागन महिलाएं मां दुर्गा को खोइछा भरके अपने सुहाग की रक्षा और समृद्धि की कामना कर सकती हैं.

खोइछा भरना सनातनी परंपरा में शुभता का प्रतीक माना जाता है, और इसे विदाई के समय दिया जाता है, जो शुभता और कल्याण का प्रतीक है.

खोइछा भरने में आवश्यक सामग्री
खोइछा भरने के लिए महिलाएं विशेष सामग्री का उपयोग करती हैं. इसमें अरवा चावल, पांच सुपारी, पांच पान, श्रृंगार का सामान, हल्दी की गांठ, दूर्वा, पैसा, मिठाई, बताशा और वस्त्र जैसी चीजें शामिल होती हैं. ये सारी चीजें मां दुर्गा के खोइछा में डालकर नम आंखों से संसार के कल्याण की कामना की जाती है.

निखिल वर्मा

एक दशक से डिजिटल जर्नलिज्म में सक्रिय. दिसंबर 2020 से News18Hindi के साथ सफर शुरू. न्यूज18 हिन्दी से पहले लोकमत, हिन्दुस्तान, राजस्थान पत्रिका, इंडिया न्यूज की वेबसाइट में रिपोर्टिंग, इलेक्शन, खेल और विभिन्न डे…और पढ़ें

एक दशक से डिजिटल जर्नलिज्म में सक्रिय. दिसंबर 2020 से News18Hindi के साथ सफर शुरू. न्यूज18 हिन्दी से पहले लोकमत, हिन्दुस्तान, राजस्थान पत्रिका, इंडिया न्यूज की वेबसाइट में रिपोर्टिंग, इलेक्शन, खेल और विभिन्न डे… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

महाअष्टमी पर मां दुर्गा को कब भरे खोइछा, इन चीजों की होगी जरूरत, जानें विधि

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version