Last Updated:
Astro Tips: ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्री अंशुल त्रिपाठी के अनुसार, अगर मां सात दिन श्रद्धा और संकल्प के साथ यह उपाय करे, तो संतान के जीवन में चमत्कारी बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

बच्चों के लिए मां करें ये उपाय
हाइलाइट्स
- मां के उपाय से बच्चों की पढ़ाई में सुधार संभव.
- सात दिन के संकल्प और मंत्र जाप से जीवन में बदलाव.
- विवाह में बाधा दूर करने के लिए नारियल का उपाय करें.
Astro Tips: ईश्वर का एक विशेष वरदान है मां. जब मां अपने बच्चों के लिए सोचती हैं तो वह सोच वरदान बन जाती है. मान्यता है कि मां के मन की शक्ति इतनी प्रबल होती है कि उसकी प्रार्थना को स्वयं भगवान भी नकार नहीं सकते. विशेष रूप से जब बात संतान की होती है तो मां की श्रद्धा और संकल्प से असंभव भी संभव हो सकता है. धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय उपायों के अनुसार मां द्वारा श्रद्धापूर्वक किए गए कुछ सरल उपाय बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. इन उपायों से न केवल बच्चों की पढ़ाई, करियर और विवाह संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं, बल्कि मानसिक तनाव और गलत संगति जैसी स्थितियों में भी सुधार संभव है. इस बारे में बता रहे हैं ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्री अंशुल त्रिपाठी.
बच्चों के लिए मां करें ये सरल उपाय
- संकल्प और मंत्र जाप का उपाय (7 दिन का विशेष उपाय)
- अगर आपका बच्चा पढ़ाई में ध्यान नहीं देता, गलत संगत में है या जीवन में दिशाहीन हो गया है तो मां यह उपाय कर सकती हैं.
सामग्री
गंगाजल, अक्षत (चावल), लाल फूल, संकल्प सूत्र (कलावा या मौली).
विधि इस प्रकार है
- शांत मन से बैठकर गंगाजल, अक्षत (चावल) और लाल फूल हाथ में लें.
- मुट्ठी बांधकर अपने बच्चे का नाम लेकर संकल्प लें- “मैं यह उपाय अपने पुत्र/पुत्री की सफलता के लिए कर रही हूं”. जो मनोकामना है वह मन दोहराएं.
- किसी एक मंत्र का चयन करें- जैसे गायत्री मंत्र या ॐ गं गणपतये नमः या “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे नमः”.
- प्रतिदिन 11 माला जाप करें. सुबह या दिन में जब भी समय मिले, जाप पूरा करें.
ये भी पढ़ें- Astro Tips: गाय को रोटी खिलाने से चमक जाएगा भाग्य! जानिए इसके अनेक फायदों के बारे में
एक जल पात्र और दीपक पास रखें और दीपक को सुबह जला दें जब तक माला पूरी न हो. रोजाना माला पूरी होने के बाद वो जल अपने बच्चे को पिला दें. ऐसा 7 दिन तक करें.
उपाय 2
विवाह में बाधा आ रही हो तो ये उपाय करें
विधि इस प्रकार है
- एक ऐसा फल लें जो सात दिन तक खराब न हो (जैसे नारियल).
- मुट्ठी बांधकर अपने बच्चे का नाम लेकर संकल्प लें.
- एक जल पात्र पास रखें.
- प्रतिदिन उसी फल को हाथ में लेकर 11 माला ॐ मंत्र जाप करें.
- जाप के बाद फल को घर के मंदिर में रखें.
- सातवें दिन वह फल अपने बच्चे को खिला दें या उसका स्पर्श करवाएं.
- रोजाना नया जल रखें, ध्यान रहे कि जल बच्चे को नहीं पिलाना है.
