Jaggery recipe for winter: गुड़ न केवल शरीर को गर्म रखता है, बल्कि एनर्जी देने का भी काम करता है. इसके नियमित सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट(Immunity Boost) होती है और पाचन तंत्र बेहतर रहता है. यह आयरन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है, जो न केवल शरीर को गर्म रखता है बल्कि संक्रमण से बचाने में भी मदद करता है. गुड़ से आप कई प्रकार की स्वादिष्ट और सेहतमंद रेसिपी बना सकते हैं. आज हम आपको गुड़ से बनने वाली कुछ आसान और स्वादिष्ट रेसिपीज़ के बारे में बताएंगे, जो सर्दियों में आपके खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत का भी ख्याल रखेंगी.
गुड़ से बनने वाली रेसिपी –
गुड़ की खीर
सामग्री-
चावल – 1 कप
दूध – 1 लीटर
गुड़ – 1 कप
सूखे मेवे – 1/2 कप
विधि: दूध को उबालें और उसमें धोए हुए चावल डालकर तब तक पकाएं जब तक वह पक न जाए. जब चावल पक जाएं, तो गैस धीमी करें और उसमें गुड़ मिलाएं. अब उसमें सूखे मेवे डालें और गरमागरम परोसें.
गुड़ और सत्तू का लड्डू
सामग्री:
सत्तू – 4 चम्मच
गुड़ – 2 बड़ा चम्मच
गुनगुना पानी – जरूरत के अनुसार
विधि: गुनगुने पानी में गुड़ घोल लें और इसमें सत्तू डालकर अच्छी तरह मिलाएं और इसे लड्डू का शेप दे दें. आप इसमें ड्राई फ्रूट्स पीसकर भी डाल सकते हैं.
गुड़ और मूंगफली के लड्डू-
सामग्री:
मूंगफली – 1 कप
गुड़ – 1 कप
विधि: मूंगफली को भूनकर छिलका उतार लें. अब गुड़ को धीमी आंच पर पिघलाएं और उसमें मूंगफली मिलाकर मिक्स करें. अब इसके छोटे-छोटे लड्डू बना लें.
इसे भी पढ़ें:Winter Special Food: ब्रेकफास्ट में बनाएं फ्रेश मेथी साग के पराठे, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग, जानें रेसिपी
गुड़ और तिल के लड्डू-
सामग्री:
तिल – 1 कप
गुड़ – 1 कप
घी – 1 चम्मच
विधि: तिल को हल्का भून लें और इसमें गुड़ को पिघलाकर उसमें तिल डालें. थोड़ा ठंडा हो जाए तो उसका लड्डू बना लें और ठंडा होने दें.
गुड़ का सेवन ऐसे भी करें–
गुड़ को रोज़ाना दूध, चाय या गर्म पानी के साथ लिया जा सकता है. यही नहीं आप इसे रोटी, पराठे आदि के साथ भी प्लेट में लेकर खा सकते हैं.
FIRST PUBLISHED : November 21, 2024, 14:18 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-healthy-winter-recipes-to-keep-body-warm-with-jaggery-how-to-boost-immunity-with-gud-in-cold-weather-follow-steps-8848747.html
