Last Updated:
बागेश्वर: क्या कभी अचानक मेहमान आ जाएं या ऑफिस लंच के लिए झटपट कुछ हेल्दी बनाना हो? ऐसे में 10 मिनट में तैयार होने वाला यह ककड़ी रायता आपकी रसोई का सुपरस्टार बन सकता है. जल्दी बनने के साथ-साथ यह रायता स्वाद और ताजगी दोनों में परफेक्ट है, जिससे हर उम्र के लोग इसे पसंद करेंगे.
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई ऐसी रेसिपी चाहता है, जो कम समय में तैयार हो जाए और सेहत के लिए भी फायदेमंद हो. 10 मिनट में तैयार होने वाला यह ए-वन ककड़ी रायता उन्हीं जरूरतों को पूरा करता है. खास बात यह है कि इसमें ककड़ी को कद्दूकस करने की झंझट नहीं होती है. बल्कि छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर इस्तेमाल किया जाता है. इससे रायते में पानी नहीं छूटता और उसका स्वाद लंबे समय तक बना रहता है. अचानक मेहमान आ जाएं या ऑफिस के लिए लंच पैक करना हो, यह रायता हर स्थिति में परफेक्ट विकल्प बन सकता है.
अक्सर लोग रायता बनाते समय ककड़ी को कद्दूकस कर देते हैं, जिससे कुछ देर बाद दही पतली हो जाती है. इस रेसिपी में ककड़ी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाता है, जिससे रायते में हल्का क्रंच बना रहता है. यह न केवल खाने में अच्छा लगता है, बल्कि रायते की प्रस्तुति भी आकर्षक बनती है. टुकड़ों में कटी ककड़ी दही के साथ बेहतर तरीके से मिक्स होती है, और खाने पर ताजगी का अहसास देती है. यही कारण है कि यह रायता बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है.
इस रायते की जान है ताजा और अच्छी तरह फेंटा हुआ दही. दही को बाउल में डालकर अच्छी तरह फेंटना जरूरी है, ताकि उसमें कोई गांठ न रहे और वह पूरी तरह स्मूद हो जाए. फेंटा हुआ दही रायते को क्रीमी बनाता है, और मसालों के स्वाद को बेहतर तरीके से समेटता है. अगर दही खट्टा न हो तो रायते का स्वाद और भी बेहतरीन बनता है. चाहें तो दही को थोड़ा ठंडा रखकर इस्तेमाल करें, जिससे रायता और ज्यादा फ्रेश लगे.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google
रायते का स्वाद सही मसालों से ही निखरता है. इसमें स्वादानुसार नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च डाली जाती है. थोड़ा सा चाट मसाला डालने से रायते में हल्की चटपटाहट आ जाती है, जो इसे और खास बनाती है. मसालों की मात्रा जरूरत और स्वाद के अनुसार रखी जा सकती है. यही संतुलन इस रायते को साधारण से खास बना देता है, और हर तरह के खाने के साथ इसे परोसने लायक बनाता है.
अगर रायते को और ज्यादा स्वादिष्ट और खुशबूदार बनाना हो, तो उसमें बारीक कटा हरा धनिया और पुदीना जरूर डालें. हरा धनिया जहां ताजगी देता है. वहीं, पुदीना रायते को हल्का ठंडा और रिफ्रेशिंग बनाता है. गर्मियों में यह कॉम्बिनेशन शरीर को ठंडक देने में भी मदद करता है. हरे पत्तों की वजह से रायते का रंग भी आकर्षक दिखता है, जिससे मेहमानों के सामने परोसते समय इसकी अलग ही पहचान बनती है.
यह ए-वन रायता लगभग हर भारतीय खाने के साथ आसानी से परोसा जा सकता है. चाहे दाल-चावल हों, पुलाव, सब्जी-रोटी या पराठे, यह रायता हर थाली की शान बढ़ा देता है. ऑफिस लंच में इसे कैरी करना भी आसान है, क्योंकि यह जल्दी खराब नहीं होता है. मेहमानों के लिए भी यह एक सुरक्षित और पसंदीदा विकल्प है, जिसे हर उम्र के लोग बिना झिझक खा सकते हैं.
बागेश्वर की कुशल गृहिणी किरन पांडे ने Bharat.one को बताया कि ककड़ी और दही दोनों ही सेहत के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं. ककड़ी शरीर में पानी की कमी को दूर करती है, जबकि दही पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. यह रायता पेट को ठंडक देता है, और भारी भोजन के बाद भी पाचन में मदद करता है. नियमित रूप से इस तरह का हल्का और हेल्दी रायता खाने से गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं में भी राहत मिल सकती है.
कम समय में तैयार होने वाला, स्वादिष्ट और हेल्दी यह ककड़ी रायता हर किसी को पसंद आता है. मेहमानों के सामने इसे परोसने पर जहां आपकी तारीफ होगी, वहीं ऑफिस टीम के लिए यह लंच का बेहतरीन साथी साबित होगा. आसान रेसिपी, कम सामग्री और शानदार स्वाद के कारण यह रायता रोजमर्रा की जिंदगी में भी आसानी से शामिल किया जा सकता है. यही वजह है कि 10 मिनट में बनने वाला यह ए-वन रायता हर रसोई में जगह बनाने के काबिल है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-10-minute-healthy-cucumber-raita-recipe-local18-10134953.html
