Home Food इतनी सॉफ्ट मरुआ रोटी कभी नहीं खाई होगी आपने! गूंथने-बेलने का भी...

इतनी सॉफ्ट मरुआ रोटी कभी नहीं खाई होगी आपने! गूंथने-बेलने का भी झंझट नहीं, इस तरह बनाएं झारखंड स्‍पेशल रेसिपी

0
3


Mandua Ki Roti Recipe: अगर आपने अब तक मरुआ की रोटी नहीं खाई है तो इस सर्दी इसे ज़रूर ट्राई करें. झारखंड की ये ट्रेडिशनल रोटी न सिर्फ बेहद स्वादिष्ट होती है, बल्कि इतनी सॉफ्ट बनती है कि मुंह में ही घुल जाती है. सबसे खास बात यह कि इसे बनाने के लिए न आटा गूंथने का झंझट है और न ही बेलने की कोई परेशानी. बस कुछ आसान सामग्री और 5 मिनट का समय. इस रेसिपी में इस्तेमाल होने वाला मरुआ यानी रागी का आटा शरीर को ठंड के मौसम में गर्म रखने के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. चलिए जानें झारखंड वाली असली रेसिपी.

सामग्री (Ingredients)-

1 कप चूड़ा (पोहे)
1 कप मरुआ/मंडुआ/मड़ुवा का आटा (Ragi flour)
1 चम्मच नमक
1/2 चम्मच जीरा
पानी आवश्यकता अनुसार
तेल या घी – तवे पर लगाने के लिए

बनाने की विधि (Jharkhand Style Mandua/Madua Roti Recipe)-

मरुआ की रोटी अपनी सिंपल कुकिंग और बेहतरीन टेक्सचर के लिए जानी जाती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कप चूड़ा लें और इसे पानी में 5 मिनट के लिए भिगो दें. चूड़ा हल्का सा नरम हो जाए तो इसे मिक्सर में डालकर एक स्मूद पेस्ट बना लें. चूड़ा रोटी को नेचुरल सॉफ्टनेस देता है और बिना गूंथे रोटी को बेहतरीन टेक्सचर मिलता है.

अब एक बाउल में यह पेस्ट निकालें और इसमें एक कप मरुआ का आटा डालकर मिक्स करें. मरुआ यानी रागी का आटा पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है और ठंड में शरीर को गर्म रखता है. इसके बाद इसमें 1 चम्मच नमक और आधा चम्मच जीरा डालें. जीरा स्वाद के साथ पाचन बेहतर करता है.

इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक ढलने जैसा घोल तैयार करें. यह घोल न बहुत पतला हो और न बहुत गाढ़ा. बिल्कुल चीला या पैनकेक बैटर की तरह. इस घोल को 2 से 3 मिनट के लिए आराम करने दें ताकि आटा ठीक से फूल जाए और रोटी और भी मुलायम बने.

अब गैस पर तवा रखें और हल्का सा तेल या घी लगाकर गर्म होने दें. जब तवा गर्म हो जाए तो एक कलछी भर बैटर तवे पर डालें और हल्का सा फैलाकर गोल आकार दे दें. ध्यान रहे इसे बहुत पतला न फैलाएं वरना रोटी टूट सकती है.

अब तवे को ढक्कन से ढक दें और रोटी को धीमी आंच पर 1 से 2 मिनट पकने दें. ढक्कन से भाप भीतर रहेगी जिससे रोटी बेहद सॉफ्ट बनेगी. ढक्कन खोलकर देखें. नीचे की साइड हल्की सुनहरी होते ही रोटी को पलट दें. ऊपर से भी थोड़ा तेल या घी लगाएं और दूसरी साइड भी अच्छी तरह सेंक लें.

जब दोनों तरफ से रोटी पक जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें. गर्मागर्म मरुआ की रोटी चटनी, घी, दाल या सब्जी के साथ सर्व करें.

बता दें कि झारखंड बिहार में रागी को स्थानीय भाषा में मरुआ कहा जाता है. मरुआ यानी रागी एक सुपरफूड की तरह काम करता है क्योंकि इसमें कैल्शियम, आयरन, फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं. यह हड्डियों को मजबूत बनाता है, ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है और पाचन को बेहतर बनाता है. विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होने के कारण यह ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखता है और एनर्जी भी बढ़ाता है. बच्चों, बुज़ुर्गों और सर्दियों में विशेष रूप से इसे खाने की सलाह दी जाती है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-super-soft-jharkhand-style-madua-or-ragi-roti-at-home-without-kneading-or-rolling-follow-steps-ws-l-9891536.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version