Home Food कढ़ी पकौड़ा बहुत खा ली, आज लंच में बनाएं गरमा-गरम पालक की...

कढ़ी पकौड़ा बहुत खा ली, आज लंच में बनाएं गरमा-गरम पालक की कढ़ी और चावल…आयरन, विटामिन से भरी, स्वाद में खरी! – Jharkhand News

0
1


Last Updated:

Palak Kadhi Recipe: सर्दियों के सीजन में बाजार में जमकर पालक की आवक रहती है. ऐसे में इससे तरह-तरह की डिश बनती हैं. इसी क्रम में एक बार पालक की कढ़ी बनाकर देखें. यह टेस्ट में नॉर्मल कढ़ी से अलग होती है पर बेहतरीन लगती है. अच्छी मात्रा में पालक का सेवन करना है तो यह रेसिपी ठीक रहेगी.

पालक की कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी में दो बड़े चम्मच बेसन लेना होगा और दो बड़ा चम्मच दही लेना होगा और दोनों को बढ़िया से मिला लें. थोड़ा सा पानी डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. तब तक आप पालक को बारीक चॉप कर लें.

गैस पर एक कढाई चढ़ाएं और दो बड़े चम्मच तेल डालें. तेल डालने के बाद कुछ खड़े मसाले डालें. जैसे जीरा, तेज पत्ता, थोड़ी सी राई. ये सब डालने के बाद जो पालक आपने काट कर रखी थी, वह भी इसमें डाल दें. धनिया पाउडर, नमक और थोड़ी सी हल्दी डालें और कम से कम 10- 15 मिनट तक पकने दें.

जब पालक अच्छे से पक जाए तो फिर जो आपने दही और बेसन वाला पानी रखा था, उसको पूरा इसमें डाल देना है और अच्छे से मिला लीजिए. अब इसको भी 10 -15 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दीजिए. जब अच्छे से पक जाए, तब इसमें आपको आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालना है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

इसके अलावा आपके स्वाद अनुसार और नमक भी डाल देना है इसके बाद आपको इसमें छौक भी लगाना है. इसके लिए थोड़ा सा घी लें. उसमें साबुत लाल मिर्च, थोड़े से खड़े मसाले, थोड़ा सा जीरा, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर. यह सभी डालकर छौंक तैयार कर लें.

फिर इसको आपको कढ़ी में डाल देना है और अच्छे से मिला लें. छौंक डालने के बाद 5 मिनट तक गैस पर पकने दें और फिर नीचे उतार लें. लीजिए बनकर तैयार है आपकी पालक की कढी, खाने में भी काफी स्वादिष्ट और सेहत के लिहाज से भी काफी हेल्दी.

खासतौर पर ठंड के मौसम में कढ़ी और गरमा-गरम चावल खाने का मजा ही कुछ और है. ऐसे में अगर आपके घर में कोई खास मेहमान आते हैं, तो भी उनके लिए यह बना सकते हैं. इसके साथ अगर घर में सब्जी ना भी हो, तो भी इससे काम चल जाएगा.

पालक में खासतौर पर आयरन उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो एनीमिया से लड़ने में काफी फायदेमंद रहता है. इसमें प्रोटीन और विटामिन ए, बी, सी भी पाए जाते हैं. इसलिए स्वाद तो आपको मिलेगा ही, सेहत के नजर से भी इसे बनाना काफी अच्छा रहेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कढ़ी पकौड़ा बहुत खा ली, आज लंच में बनाएं गरमा-गरम पालक की कढ़ी-चावल, रेसिपी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-palak-kadhi-recipe-easy-tasty-iron-rich-dahi-besan-healthy-combination-local18-ws-l-9915485.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version