Last Updated:
Barrey Bhaji Matar Dish Recipe: मटर पकने के बाद उसमें बर्रे भाजी डाल दी जाती है. इसके बाद कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर सब्जी को पकाया जाता है. जैसे ही भाजी नरम हो जाती है, स्वादानुसार नमक डाला जाता है. आखिर में ऊपर से टमाटर डालकर सब्जी को कुछ और देर पकाया जाता है.
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की पारंपरिक रसोई अपने देसी स्वाद और पौष्टिक व्यंजनों के लिए जानी जाती है. इन्हीं में से एक है बर्रे भाजी और मटर की सब्जी, जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है. सादगी से बनने वाली यह सब्जी ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक लोगों की थाली में खास जगह रखती है. रोटी हो या चावल, बर्रे भाजी और मटर की यह सब्जी हर भोजन को खास बना देती है.
ऐसे होती है बर्रे भाजी की तैयारी
सबसे पहले बर्रे भाजी को साफ पानी से अच्छी तरह धोकर रखा जाता है. इसके बाद हरे मटर को छीलकर उसके दाने अलग कर लिए जाते हैं और उन्हें भी साफ कर लिया जाता है. तड़के के लिए लहसुन और सूखी लाल मिर्च तैयार रखी जाती है.
देसी तड़के से बढ़ता है स्वाद
एक कड़ाही में तेल गर्म किया जाता है. उसमें जीरा डाला जाता है. जीरा चटकने के बाद लहसुन और सूखी लाल मिर्च डालकर खुशबूदार तड़का तैयार किया जाता है. इसके बाद सबसे पहले मटर डाले जाते हैं और उन्हें कुछ देर तक पकाया जाता है.
बर्रे भाजी डालकर धीमी आंच पर पकाना जरूरी
मटर पकने के बाद उसमें बर्रे भाजी डाल दी जाती है और कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर पकाया जाता है. जैसे ही भाजी नरम हो जाती है, स्वाद अनुसार नमक डाला जाता है. अंत में ऊपर से टमाटर डालकर सब्जी को कुछ देर तक और पकाया जाता है.
5 से 7 मिनट में तैयार पौष्टिक सब्जी
करीब 5 से 7 मिनट बाद जब सब्जी अच्छी तरह पक जाती है, तो यह खाने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाती है. यह सब्जी स्वाद में बेहद लाजवाब होती है और कई पोषक तत्वों से भरपूर मानी जाती है.
बर्रे भाजी पाचन तंत्र को मजबूत करती है और शरीर को जरूरी पोषण देती है. यही वजह है कि छत्तीसगढ़ के लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं और अपने पारंपरिक भोजन का अहम हिस्सा मानते हैं.
रोटी-चावल के साथ लोगों की पहली पसंद
बर्रे भाजी और मटर की यह खास छत्तीसगढ़िया सब्जी रोटी और चावल दोनों के साथ खूब पसंद की जाती है. आप भी इसे अपने घर पर आसानी से बनाकर पारंपरिक स्वाद का आनंद ले सकते हैं.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-barrey-bhaji-matar-sabji-recipe-its-a-chhattisgarhi-dish-local18-10137343.html
