Last Updated:
गर्मी में हेल्थ के लिए दही की पकोड़ी एक बेहतरीन रेसिपी है. मूंग दाल, हरी मिर्च, अदरक से बनी पकोड़ियों को दही, काला नमक, जीरा पाउडर और चीनी के साथ परोसें.

Food, गर्मी के मौसम में हेल्थ को परफेक्ट रखने के लिए काफी देखभाल की जरूरत होती है. ऐसे में बहुत ही सोच-समझकर खाना खाने में समझदारी है, वरना आपकी सेहत पर भी असर पड़ सकता है. तो आइए बनाते हैं एक ऐसी ही रेसिपी, जो आपको स्वाद के साथ ही आपके शरीर को भी ठंडक पहुंचाएगी.
दही की पकोड़ी
सामग्री:
पकोड़ी के लिए:
मूंग दाल – 1 कप (4-5 घंटे भिगोई हुई)
हरी मिर्च – 1
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
नमक – स्वादानुसार
तेल – तलने के लिए
दही के लिए:
ताजा दही – 2 कप (फेंटा हुआ)
काला नमक – 1/2 छोटा चम्मच
भुना जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
चीनी – 1 छोटा चम्मच (वैकल्पिक, बैलेंस स्वाद के लिए)
लाल मिर्च पाउडर – थोड़ा सा
बनाने की विधि:
1. पकोड़ी तैयार करें:
भीगी हुई मूंग दाल को हरी मिर्च और अदरक के साथ पीस लें.
इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं.
गरम तेल में छोटे-छोटे गोले बनाकर पकोड़ियां तल लें.
इन्हें हल्का सुनहरा ही रखें ताकि ये सॉफ्ट रहें.
2. पकोड़ियों को भिगोना:
गरम पकोड़ियों को पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें.
फिर हल्के हाथ से निचोड़ लें ताकि एक्स्ट्रा पानी निकल जाए.
3. दही की तैयारी:
फेंटी हुई दही में काला नमक, जीरा पाउडर और चीनी मिलाएं.
अगर दही गाढ़ी हो तो थोड़ा दूध या पानी मिलाकर पतली करें.
4. फाइनल टच:
सर्विंग बाउल में दही डालें, उसके ऊपर पकोड़ियां रखें.
ऊपर से थोड़ा सा भुना जीरा, लाल मिर्च पाउडर और चाहें तो हरा धनिया डालें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-to-get-relief-from-the-heat-try-dahi-ki-pakodi-and-get-absolutely-cool-note-down-the-recipe-9168045.html