Home Food गुड़ वाली बिस्कुट रेसिपी घर पर बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक.

गुड़ वाली बिस्कुट रेसिपी घर पर बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक.

0
2


गुड़ वाली देसी बिस्‍कुट रेसिपी: चाय के साथ बिस्‍कुट खाना सभी पसंद करते हैं. कई बार बच्‍चों को भी हम स्‍नैक्‍स के रूप में बिस्‍कुट दे देते हैं. लेकिन इनका सेहत पर बुरा असर ही पड़ता है. तो क्‍या हम बिस्‍कुट का कोई हेल्‍दी वर्जन घर पर बना सकते हैं? जी हां, आप घर पर गुड़ वाली बिस्कुट(Jaggery Biscuits Recipe) बनाएं. ये बिस्‍कुट बाजार के बिस्‍कुट से कहीं ज्‍यादा स्‍वादिष्‍ट, क्रिस्पी और हेल्दी होता है. इसे बनाने में ना तो किसी प्रिजर्वेटिव की जरूरत पड़ती है और ना ही मैदा चीनी की. इसे बनाने के लिए आप तरह तरह के ड्राई फ्रूट्स भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कि चाय, टिफिन या सफर के लिए आप हेल्‍दी गुड़ वाली बिस्‍कुट किस तरह बना सकते हैं.

सामग्री-
1.5 कटोरी आटा

½ कटोरी नारियल बुरादा

½ कटोरी कटे हुए बादाम

½ चम्मच बड़ी इलायची पाउडर

½ कटोरी घी (मोयन के लिए)

2 चम्मच मिल्क पाउडर

1.5 कटोरी गुड़

1 चम्मच सफेद तिल

2 कप तेल (तलने के लिए)

बनाने की विधि-

गुड़ पिघलाएं: सबसे पहले गुड़ को थोड़ा पानी में मिलाकर धीमी आंच पर पिघलाएं. फिर इसे छलनी से छान लें ताकि कोई गुठली न रहे. यह गुड़ का पानी बिस्कुट को मिठास और स्वाद देगा.

आटे को तैयार करें: एक बर्तन में आटा, मिल्क पाउडर, नारियल बुरादा, तिल और कटे हुए बादाम डालें. इसमें घी मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें. इसे ढककर 15 मिनट के लिए अलग रख दें ताकि मिश्रण थोड़ा सेट हो जाए.

आटा गूंथें: अब गुड़ के पानी को धीरे-धीरे डालते हुए आटे को गूंथ लें. आटे को नरम और लोचदार रखें. फिर इसे 20 मिनट के लिए ढककर रख दें.

बिस्कुट का आकार दें: आटे से छोटी-छोटी लोई बनाएं और अपनी पसंद के आकार में आकार दें. गोल, अंडाकार या चौकोर, जैसा आप चाहें वैसा बना सकते हैं.

तलें और क्रिस्पी बनाएं: कड़ाही में तेल या घी गरम करें. लोई को मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक तलें. ध्यान रखें कि बिस्कुट जल न जाए, इसलिए आंच ज्यादा तेज न रखें.

संग्रह और इस्तेमाल: तले हुए बिस्कुट को ठंडा होने के बाद एयरटाइट जार में रख दें. यह महीनों तक खराब नहीं होंगे. इन्हें आप सफर में, टिफिन में या चाय के साथ भी सर्व कर सकते हैं.
क्यों है ये बिस्कुट हेल्दी और खास?
गुड़ प्राकृतिक स्वीटनर है, जो चीनी की जगह इस्तेमाल करने पर हल्की मिठास देता है. इसमें मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हड्डियों और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद हैं. नारियल बुरादा और बादाम से बिस्कुट में फाइबर और प्रोटीन भी मिलते हैं. यह बिस्कुट बच्चों और बड़ों, दोनों के लिए सही स्नैक है.

इन बातों का रखें ध्‍यान–
-आटे में घी मिलाने से बिस्कुट क्रिस्पी और खुशबूदार बनती है.
-तिल और नारियल बुरादा स्वाद बढ़ाने के लिए अच्छे हैं.
-तलते समय आंच मीडियम रखें, ताकि बिस्कुट सुनहरा और क्रिस्पी बने.

तो अगली बार जब हल्का-मीठा खाने का मन हो, घर पर गुड़ वाली बिस्कुट बनाएं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-jaggery-biscuits-at-home-easy-step-by-step-crispy-and-healthy-munching-recipe-gud-wali-biscuit-ws-kl-9563913.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version