Make bihari style Oal ka Chokha on Chhath festival: इन दिनों छठ(Chhath 2024) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. छठ के मौके पर पूर्वांचली घरों में तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं. इन्हीं में से एक है बिना प्याज-लहुसन वाला ओल(jimikand) का चोखा. जी हां, यह खास चोखा बिहार के घर-घर में इन दिनों आपको मिल जाएगा. दरअसल, ये चोखा छठ के प्रसाद में बनने वाले ठेकुआ के साथ खाना लोग काफी पसंद करते हैं. यही नहीं, यह चोखा हफ्ते- दो हफ्ते तक चल जाता है. इसे स्टोर करने के लिए फ्रिज की भी जरूरत नहीं पड़ती. तो आइए जानते हैं कि आप आसान तरीके से इस ट्रेडिशनल बिहारी ओल यानी जिमीकंद के चोखे को किस तरह बना सकते हैं और स्टोर कर सकते हैं.
सामग्री-
-1 किलो ओल यानी जिमीकंद
-आधा कप सरसों का तेल
-4 से 5 हरी मिर्च
-एक चम्मच अजवाइन
-एक चम्मच काला जीरा
-नमक स्वादानुसार
-हल्दी आधा चम्मच
-अदरक 1 टुकड़ा
-नींबू दो(या 2 चम्मच आमचूर)
बनाने की विधि-
सबसे पहले आप ओल को चाकू की मदद से टुकड़ों में काट लें और अच्छी तरह धो लें. अब आप इसे प्रेशर कुकर में रखें और थोड़ा सा पानी और आधा चम्मच हल्दी(नहीं भी डाल सकते हैं) डालकर इसे अच्छी तरह पका दें.
अब सावधानी से इसका छिलका उतारें और इसे एक बड़े कटोरे में रखें. अब इसे चोखा की तरह मैश करें. इसमें बारीक कटी मिर्च और अदरक डालें. साथ ही, एक चम्मच अजवाइन, एक चम्मच काला जीरा, स्वादानुसार नमक डालें और मिलाएं.
इसे भी पढ़ें:बनाएं बिहारी स्टाइल बैंगन चोखा, स्मोकी फ्लेवर से है भरपूर, चख लिया तो नहीं पसंद आएगा कोई और भरता, देखें वीडियो
अब इसमें दो नींबू काटकर इसका रस अच्छी तरह निचोड़ दें. अगर नींबू नहीं है तो आप आमचूर भी डाल सकते हैं. लेकिन नींबू का फ्लेवर अधिक रिफ्रेशिंग लगता है. अंत में आधा कप सरसों का तेल इसमें डालें और अच्छी तरह इस चोखा को मिला लें. आपका बिहारी स्टाइल ट्रेडिशनल ओल का चोखा तैयार है. इसे रोज 2 से 3 घंटे के लिए धूप में रखें. ऐसा करने से इसका स्वाद बढ़ता जाएगा और ये खराब नहीं होगा. आप इस चोखा को 10 दिन तक खा सकते हैं.
FIRST PUBLISHED : November 6, 2024, 13:17 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-make-bihari-style-oal-ka-chokha-on-chhath-festival-it-tastes-amazing-with-thekua-easy-jimikand-recipe-without-onion-and-garlic-8817040.html
