इंदौर: अंडे का आमलेट तो दुनियाभर में मशहूर है, लेकिन क्या आपने बिना अंडे का आमलेट देखा है. जी हां, इंदौर में एक स्टॉल है, जहां एक खास डिश परोसी जा रही है. जो देखने और स्वाद में एकदम अंडे के ऑमलेट की तरह है, लेकिन इसको बनाने में अंडे का इस्तेमाल नहीं किया जाता. यह स्वाद में जितना टेस्टी है, उतना ही हेल्दी भी.
यह रेसिपी इंदौर की सरिता बहरानी बनाती हैं, जिनकी दुकान खातीवाला टैंक के पास मुस्कान सैंडविच एंड स्नैक्स के नाम से है. अब ये मत सोचिएगा कि हम किसी बेसन या रवे से बनने वाले चिल्ले या अन्य किसी रेसिपी की बात कर रहे हैं, यहां तो आमलेट की बात हो रही है, वह भी बिना अंडे के आमलेट की. जिसे कुछ दालों के मिश्रण से तैयार किया जाता है.
दुनिया में कहीं नहीं मिलेगा!
फूड स्टॉल चलाने वाली सरिता का दावा है कि यह वेज आमलेट पूरी दुनिया में सिर्फ उनके ही आउटलेट पर मिलता है. इसकी रेसिपी की रिसर्च भी उनकी ही है. बताती हैं कि यहां हर धर्म और समुदाय के लोग इस स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ उठाने दूर-दूर से आते हैं. दुकान पर ऐसे लोग भी आते हैं, जिन्होंने अंडा खाना छोड़ दिया है पर आमलेट का स्वाद नहीं भूले हैं. ऐसे लोग यहां वेज आमलेट का स्वाद चखने आते हैं. एगलेस आमलेट की इस रेसिपी को कई जगह पर रिप्रेजेंट भी किया है, जिसके कारण एक अलग पहचान मिली है.
कभी नॉनवेज को हाथ नहीं लगाया
सरिता ने बताया, जिन्होंने इस रेसिपी को ध्यान से देखा तो उन्हें कहीं पर भी शक नहीं हुआ कि यह बिना अंडे का आमलेट है. सरिता ने दावा किया, ”मैं वेज फिश करी और वेज फिश चिकन भी बनाऊंगी तो पता नहीं चलेगा कि वह वेज है या नॉनवेज. मैंने अपनी लाइफ में कभी नॉनवेज को हाथ नहीं लगाया. इस कारण कई बार सुनना पड़ता था लेकिन बच्चे की फरमाइश होती थी कि उसे आमलेट खाना है तो 30 साल पहले मैंने इस रेसिपी को वेज आमलेट का नाम दिया. 2 साल पहले जब फूड कार्ड शुरू किया तो लोगों ने भी पसंद किया.
यहां मिलेगा स्वाद
सरिता ने बताया कि यह इतना भारी होता है कि अगर कोई एक पूरा वेज ऑमलेट खा ले तो उसका पेट भर सकता है. इंदौर के खातीवाला टैंक में पारस मेडिकल के पास मुस्कान सैंडविच एंड स्नैक्स दुकान पर आप वेज ऑमलेट का स्वाद ले सकते हैं. 9926320325 इस मोबाइल नंबर के जरिए सरिता से संपर्क किया जा सकता है.
FIRST PUBLISHED : November 6, 2024, 12:51 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-indore-eggless-omelette-vegetarians-loved-to-eat-with-pleasure-protein-rich-dish-local18-8816246.html
