Last Updated:
Bhogi Vegetable Recipe: मकर संक्रांति के अवसर पर अक्सर भोगी सब्जी बनाई जाती है. इसमें ताजे मसाले, सब्जियां और तिल के साथ स्वादिष्ट मिश्रण तैयार किया जाता है, तो चलिए जानते हैं इसको बनाने की आसान रेसिपी…
मुंबई: नए साल की शुरुआत के बाद पहला त्योहार मकर संक्रांति आता है, जो पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. मकर संक्रांति से एक दिन पहले भोगी का त्योहार मनाया जाता है, जिसमें महिलाएं सुगड की पूजा करती हैं सुगड यानी मिट्टी के बर्तन जिन्हें बुदकुला भी कहा जाता है. साथ हीर बाजरे की रोटी तथा मिक्स सब्जी बनाती हैं. अगर आप भी इस पारंपरिक भोगी सब्जी को बनाने की रेसिपी जानना चाहते हैं तो चलिए मुंबई की गृहिणी दक्ष रावेकर से जानते हैं…
भोगी की सब्जी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Ingredients required to make Bhogi ki Sabzi)
धनिया, जीरा, दालचीनी, लौंग, इलायची, हींग, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक, अदरक, गोडा मसाला, सूखा नारियल, तिल, बोर, पापड़ी, बैंगन, गाजर, आलू, टमाटर, चना, पावटा
भोगी की सब्जी बनाने की विधि (How to make Bhogi ki Sabzi)
-सबसे पहले कढ़ाई में खड़े मसाले (धनिया, जीरा, दालचीनी, लौंग, इलायची) भून लें और उन्हें ठंडा करने के लिए एक प्लेट में निकाल लें.
-फिर सूखा नारियल, धनिया और तिल भी भूनकर प्लेट में निकाल लें.
-अब कुकर में एक से डेढ़ चम्मच तेल डालें. तेल गरम होने पर उसमें हींग, हल्दी और अदरक डालें.
फिर टमाटर डालें और उन्हें हल्का पकने दें.
-अब, ठंडा किए हुए मसाले को मिक्सर में पीसकर कुकर में डालें.
-फिर सभी सब्जियां (बैंगन, गाजर, आलू, टमाटर) कुकर में डालें. साथ ही एक तरफ पानी गरम करने के लिए रखें.
चाहिए एनर्जी और फिटनेस का डोज? घर पर बनाएं ये 100% हेल्दी सूप, जानिए रेसिपी
-कुकर में लाल मिर्च पाउडर, नमक और गोडा मसाला डालें. सब चीज़ों को अच्छे से मिला लें.
-फिर गरम पानी डालें और मिश्रण को अच्छे से मिलाकर स्वादानुसार गुड़ डालें.
-सब कुछ अच्छे से मिलाएं और जब उबाल आ जाए, तो कुकर का ढक्कन बंद कर दें.
-कुकर की दो-तीन सीटी के बाद सब्जी अच्छी तरह पक जाएगी.
– इसके बाद आपकी भोगी की सब्जी तैयार हो जाएगी.
-सीटी के बाद, सब्जी को एक बाउल में निकालें और गरमा-गरम भोगी की सब्जी का स्वाद लें. यह स्वादिष्ट और मसालेदार भोगी की सब्जी मकर संक्रांति के अवसर पर आपके परिवार और दोस्तों के लिए एक बेहतरीन व्यंजन हो सकती है.
January 13, 2025, 13:51 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-makarsankranti-how-to-make-bhogi-vegetable-spicy-mixture-sesame-bread-sa-local18-8957167.html
