Home Food मटर पुलाव रेसिपी: प्रेशर कुकर में बनाएं स्वादिष्ट सर्दियों के लिए

मटर पुलाव रेसिपी: प्रेशर कुकर में बनाएं स्वादिष्ट सर्दियों के लिए

0
3


Easy Matar Pulao Recipe : सर्दियों का मौसम हो और गरमा-गरम मटर पुलाव की खुशबू घर में न महके, ऐसा हो ही नहीं सकता. अक्सर हमें लगता है कि खिला-खिला और स्वाद से भरपूर पुलाव सिर्फ बिरयानी की तरह घंटों मेहनत करके ही बनाया जा सकता है, लेकिन आज हम आपके लिए लाए हैं एक बेहद आसान तरीका. प्रेशर कुकर में बना यह मटर पुलाव न केवल समय बचाता है, बल्कि इसमें इस्तेमाल किए गए खास मसालों का फ्लेवर आपको बिरयानी का स्वाद भुला देगा. चाहे अचानक आए मेहमान हों या संडे का स्पेशल लंच, यह रेसिपी हर मौके के लिए परफेक्ट है.

सामग्री (Ingredients)

पुलाव के लिए:
चावल: 2 कप बासमती (भीगे हुए)
सब्जियां: 1 कप मटर, 3-4 आलू (कटे हुए)
तड़का और खड़े मसाले: 4 चम्मच तेल, 1 चम्मच जीरा, 2 तेजपत्ता, 1 चक्रफूल (Star Anise), 2 प्याज (कटे हुए), 3-4 हरी मिर्च, 2 टमाटर, 7-8 काजू.
मसाला पेस्ट: 2 चम्मच अदरक-लहसुन-धनिया पेस्ट (G.G. Coriander Paste), 1/3 कप दही.
सूखे मसाले: 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी.
खास खुशबूदार मसाला (पिसा हुआ): 1 चम्मच सौंफ, 3 छोटी इलायची, 1 बड़ी इलायची, जावित्री का छोटा टुकड़ा, दालचीनी, 1 चम्मच काली मिर्च, 3-4 लौंग.

स्पेशल रायता के लिए:
कद्दू का छोटा टुकड़ा, 1/2 प्याज, थोड़ा हरा धनिया, 1 टमाटर, 3/4 कप दही, जीरा पाउडर (1/2 चम्मच), नमक और 1 हरी मिर्च.

बनाने की विधि (Method)-

मसाला तैयार करें: सबसे पहले सौंफ, इलायची, जावित्री, दालचीनी, काली मिर्च और लौंग को दरदरा पीस लें. यह मसाला पुलाव को असली खुशबू देगा.
तड़का लगाएं: कुकर में तेल गरम करें. इसमें जीरा, तेजपत्ता, चक्रफूल और काजू डालकर सुनहरा करें. अब प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें.

मसाले और सब्जियां डालें: अदरक-लहसुन-धनिया पेस्ट डालें और कच्चापन निकलने तक भूनें. अब कटे हुए टमाटर, आलू और मटर डालें. साथ ही हल्दी, मिर्च और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ.
दही का दें ट्विस्ट: गैस की आंच धीमी करें और दही डालें. इसे लगातार चलाएं ताकि दही फटे नहीं. अब इसमें तैयार किया हुआ खुशबूदार पिसा मसाला डालें.




.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-matar-pulao-better-than-biryani-pressure-cooker-recipe-in-hindi-ws-l-10112067.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version