Home Lifestyle Health महंगे सुपरफूड भी इसके सामने फेल, बेल में उगने वाला ये पहाड़ी...

महंगे सुपरफूड भी इसके सामने फेल, बेल में उगने वाला ये पहाड़ी आलू है असली खजाना, कमजोरी से लेकर कब्ज तक में रामबाण – Uttarakhand News

0
1


पिथौरागढ़: आज के दौर में जब बाजार में मिलने वाला ज्यादातर खाना केमिकल और प्रिजर्वेटिव से भरा हुआ है, ऐसे समय में पहाड़ों के लोग प्रकृति से जुड़ी और शुद्ध चीजों की तरफ लौट रहे हैं. क्योंकि ये चीजें सदियों से उनके खान पान का हिस्सा रही है. इन्हीं में शामिल है पहाड़ी इलाकों में पीढ़ियों से खाई जा रही गेठी (Air Potato), जिसे पहाड़ों में सुपरफूड की तरह देख जाता है.
गेठी, जिसे पहाड़ों में कई जगह कंदमूल, पहाड़ी आलू, बेल वाला आलू भी कहा जाता है, खेतों की पगडंडियों और झाड़ियों के बीच बेल पर उगने वाला एक कंद है. पहाड़ों में इसे केवल सब्ज़ी नहीं माना जाता, बल्कि इसे सेहत के लिए फायदेमंद देसी दवा की तरह देखा जाता है.

कैसे खाई जाती है गेठी?
पहाड़ी इलाकों में गेठी को अलग-अलग तरीकों से पकाया जाता है. कहीं इसे उबालकर नमक-मिर्च के साथ खाया जाता है, तो कहीं भूनकर या मसालेदार सब्ज़ी बनाई जाती है. सही तरीके से पकाई जाए तो इसका स्वाद भी अच्छा लगता है और यह पेट पर भारी भी नहीं पड़ती. ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग मौसम के अनुसार गेठी को अपने रोजमर्रा के खाने में शामिल करते हैं.

पेट से लेकर ताकत तक फायदेमंद
सेहत की बात करें तो गेठी पेट के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत देता है. इसके अलावा गेठी में आयरन और जरूरी मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर को ताकत देते हैं और कमजोरी दूर करने में मदद करते हैं. यही वजह है कि पहाड़ों में इसे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी खाते हैं.

यह भी पढ़ें: नेपियर-बरसीम छोड़िए! पहाड़ों की ये हरी घास है पशुओं का सुपरफूड, जो सेहत के साथ ही बढ़ाती है दूध का प्रोडक्शन

की तरह इस्तेमाल होती थी गेठी
गांव की रहने वाली हेमवंती देवी बताती हैं कि पुराने समय में जब दवाइयां आसानी से नहीं मिलती थीं, तब गेठी जैसी देसी चीजें ही लोगों का सहारा होती थीं.
हेमवंती देवी कहती हैं, “हमारे जमाने में गेठी रोज के खाने में होती थी. पेट खराब हो, कमजोरी लगे या काम की थकान हो, गेठी खा लो. ये दवा जैसी है, लेकिन पूरी तरह शुद्ध और पहाड़ी.”

आज फिर लौटने की जरूरत
आज जरूरत है कि हम फिर से ऐसी पारंपरिक और पौष्टिक चीजों को अपनी थाली में जगह दें. गेठी हमें यह याद दिलाती है कि अच्छी सेहत महंगे सप्लीमेंट्स या पैकेट वाले खाने में नहीं, बल्कि देसी और प्राकृतिक भोजन में छुपी होती है. पहाड़ों की यह साधारण दिखने वाली सब्ज़ी अपने अंदर सेहत का गहरा खजाना समेटे हुए है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-pahadi-gethi-air-potato-health-benefits-for-digestion-and-immunity-local18-10111925.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version